रशिया ने किया डोन्बास क्षेत्र के बाखमत शहर पर कब्ज़ा होने का दावा

- राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशियन सेना और ‘वैग्नर ग्रुप’ का किया अभिनंदन - यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष और सेना अधिकारियों ने किए विरोधी दावे

बाखमत/मास्को/किव – पिछले वर्ष मई महीने में डोनेत्स्क प्रांत के अहम बंदरगार मारिपोल पर रशियन सेना ने लंबे संघर्ष के बाद कब्ज़ा किया था। मारिपोल के इस कब्जे का एल साल पूरा होने के दौरान ही रशियन सेना ने डोन्बास के सामरिक नज़रिये से निर्णायक बाखमत शहर पर कब्ज़ा किया है। शनिवार रात रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ ने कुछ फोटो जारी करके बाखमत पर रशिया ने नियंत्रण पाने का ऐलान किया। रशिया के रक्षा विभाग ने इसकी पुष्टि की हैं और राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी अभिनंदन का संदेश जारी किया है। लेकिन, यूक्रेन ने अपनी हार स्वीकार नहीं की है और ‘जी ७’ की बैठक के लिए जापान पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने यह दावा किया है कि, हमारी सेना अभी भी बाखमत में जंग कर रही हैं।

बाखमत शहर

यूक्रेन के डोन्बास क्षेत्र के मध्य स्थान पर बसे शहर के तौर पर बाखमत सामरिक नज़रिये से काफी अहम समझा जाता है। इस क्षेत्र से डोन्बास के विभिन्न शहरों में जानेवाली सड़के गुजरती है। इस वजह से डोन्बास के नियंत्रण के नज़रिये से यह शहर रशियन सेना के लिए निर्णायक है। पिछले कुछ महीनों से बाखमत के लिए संघर्ष कर रही रशियन सेना ने नए साल में इसे पाने को प्राथमिकता दी थी। नए सैन्य दलों के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं रक्षा सामान वहां तैनात किया गया था। रशियन सेना के साथ ही निजी ‘वैग्नर ग्रुप’ ने भी अपने प्रमुख दल बाखमत में उतारे थे।

बाखमत शहर

इसके लगभग २२४ दिन संघर्ष करने के बाद बाखमत पर पुरा कब्ज़ा पाने की सफलता मिलने का ऐलान ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को किया। प्रिगोझिन के इस दावे की रशियन रक्षा विभाग ने पुष्टि की है। बाखमत ‘रशियन ज़िक्र के अनुसार आर्टिओमोवस्क) पुरी तरह से मुक्त किया गया है, यह निवेदन रशिया के रक्षा विभाग ने जारी किया। रक्षा विभाग के इस निवेदन के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भी इसका संज्ञान लेकर अभिनंदन का संदेश जारी करने का वृत्त रशियन वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध किया है। इस संदेश में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ‘वैग्नर ग्रुप’ के साथ रशियन सेना की सराहना की हैं। विशेष सफलता प्राप्त करने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, यह भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने कहा।

बाखमत शहर

रशिया के इस ऐलान के बाद यूक्रेन ने हार स्वीकार ने से इन्कार किया है। यूक्रेन के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री ने बाखमत में यूक्रेनी सेना का संघर्ष अभी भी शुरू होने के दावे किए हैं। ‘जी ७’ बैठक के लिए जापान पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने भी रशिया ने किए दावे ठुकाराए हैं। लेकिन, साथ ही रशिया ने बाखमत में काफी बड़ा विध्वंस किया है और बाखमत का स्थान हमारे हृदय में है, यह बयान भी किया। इस वजह से यूक्रेन की स्थिति को लेकर संभ्रम बना है।

रविवार को बाखमत में मौजूद यूक्रेन के सेना अधिकारियों ने जारी किए निवदेन में यूक्रेनी सेना शहर को घेराव करने की तैयारी में लगी होने की बात कही है। इशमें यूक्रेनी सेना शहर के बाहर होने का ज़िक्र होने से यूक्रेनी सेना और राजनीतिक दायरे में बने मतभेद स्पष्ट हो रहे हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info