अमरिका के शिकागो में हुई हिंसा में ६० से अधिक लोगों पर गोलीबारी – १० लोगों की मौत

अमरिका के शिकागो में हुई हिंसा में ६० से अधिक लोगों पर गोलीबारी – १० लोगों की मौत

शिकागो – अमरिका के प्रमुख शहरों में से एक रहे शिकागो में पिछले तीन दिनों से जबरी हिंसा भडक गयी है तथा ६० से ज्यादा लोगों पर हमले हुए है। इन हमलों में करीब १० लोगों की मौत हुई है। इस में रविवार को करीब ३० लोगों पर हुए गोलीबारी भी शामिल है। यह स्थिती ‘सिव्हिल वॉर’(गृहयुद्ध) जैसी है और हिंसा की वजह अभी तक स्पष्ट नही हुई है। पर एक पुलीस अधिकारी ने यह गँगवॉर का हिस्सा होने का दावा किया है। पर मरनेवाले या जख्मी कौनसे गुट से संबंधित है, इसकी ठोस जानकारी अब तक सामने नही आयी है।

शिकागो, गोलीबारी, फ्रँक वॉलर, गँगवॉर, हिंसा, हमले, अमरिका, world war 3, सिव्हील वॉरअमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रचार के बीच और बाद में अलग अलग वक्तव्यों में शिकागो में चल रही हिंसा का उल्लेख किया था। पिछले साल राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने शिकागो में चल रही हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय प्रशासन द्वारा सहायता भेजने का आश्‍वासन दिया था। इस पृष्ठभूमी पर, पिछले तीन दिनों में शिकागो में हुई हिंसा ध्यान खींचनेवाला साबित हो रहा है।

शिकागो के पुलिस दल ने दी जानकारी अनुसार, शुक्रवार ३ अगस्त से रविवार ५ अगस्त के समय में शहर में ६३ लोगों पर हमले दर्ज हुए। अधिकांश लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से गोलियां डागने की बात सामने आयी। हमला हुये ६३ लोगों में से १० लोगों की मौत हुई है। शहर के दक्षिण तथा पश्‍चिमी हिस्से में सबसे ज्यादा हमले की घटनांए हुई है। इस में ‘लॉनडेल’, ‘वेस्ट गारफिल्ड पार्क’, ‘वेस्ट हंबोल्ड पार्क’, ‘लिटिल विलेज’, ‘लोगन स्क्वेअर’ और ‘ग्रेशम’ जैसे हिस्से शामिल है।

शुक्रवार से लेकर रविवार तक हुए हमलों में शनिवार-रविवार के २४ घंटों में हुए हमलों में करीब ३४ लोगों पर हमले दर्ज किये गये है। इन हमलों की वजह से शिकागो पुलिस विभाग तथा शहर में स्थित अस्पतालों पर काफी तनाव आने की बात कही जा रही है। शिकागो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फ्रँक वॉलर ने इस हिंसाचार के पिछे गँगवॉर हो सकता है, ऐसा दावा किया। पर इसके पिछे कौनसे गिरोह अथवा गुट शामिल है, इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नही दी।

शिकागो के अस्पतालों में काम करनेवाले कर्मचारियों ने शहर की स्थिती ‘वॉर झोन’ जैसी हो गयी है, ऐसा दावा किया। पुलिस दल के अधिकारियों ने भी पिछले तीन दिनों से चल रही हिंसा यह सबसे ज्यादा हिंसा के दिन रहे, ऐसा कबुल किया है। कुछ अभ्यासकों ने शिकागो की यह बढती हिंसा ‘सिव्हील वॉर’ जैसी स्थिती है, ऐसा दावा किया।

अमरिका के एक प्रमुख दैनिक ने पिछले साल प्रकाशित किये रिपोर्ट में, शिकागो देश में सबसे ज्यादा हत्या होनेवाले शहरों की सूची में शामिल है, ऐसा कहा था। शिकागो में हिंसक गुनाहों के मामले करीब २१ प्रतिशत से बढ गये है, ऐसी चेतावनी इस रिपोर्ट में दी गयी थी।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info