हिंद महासागर से एडेन की खाडी तक ईरान की ५८ युद्धपोत तैनात – ईरान नौसेना प्रमुख की घोषणा

हिंद महासागर से एडेन की खाडी तक ईरान की ५८ युद्धपोत तैनात – ईरान नौसेना प्रमुख की घोषणा

तेहरान – ईरान की तेल निर्यात शून्य पर ले जाने की घोषणा अमरीका ने की थी| लेकिन ईरान की तेल निर्यात रोकी तो खाडी से किसी अन्य देश के तेल की एक बूंद भी बाहर नहीं जाएगी, ऐसी धमकी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने दी है| हिंद महासागर क्षेत्र से एडेन की खाडी तक अपनी नौसेना की करीब ५८ युद्धपोत तैनात करते हुए इस धमकी को वास्तविकता में बदलने की हिम्मत हमारे पास है, ऐसा ईरान ने दिखा दिया है|

महीने भर पहले अमरीका ने ईरान की तेल निर्यात पर लगाए हुए कठोर प्रतिबंध और ईरान की नौसेना की आक्रामक गतिविधियों से पर्शियन खाडी में तनाव बढ़ रहा है| अमरीका ने ईरान की तेल निर्यात रोकने की कोशिश की तो किसी अन्य खाडी देश का तेल पर्शियन खाडी से बाहर नहीं जाएगा, ऐसी धमकी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने कुछ घंटों पहले दी थी| लेकिन रोहानी ने अमरीका और खाडी में अमरीका के अरब दोस्त राष्ट्रों को ये धमकी देने के पहले ही ईरान की युद्धपोत पर्शियन खाडी के इर्द गिर्द कड़ा तैयार किया ये उजागर हुआ है|

युद्धपोत, तैनात, हसन रोहानी, एडेन की खाडी, नौसेना, हिंद महासागर, समुद्री यातायात, ईरान, पर्शियन खाडी

ईरान के नौसेना प्रमुख रेअर ऍडमिरल ‘हुसेन खानझादी’ ने ईरानी समाचार एजन्सी को दी जानकारी में, हिंद महासागर के उत्तर से एडेन की खाडी तक नौसेना की ५८ युद्धपोत तैनात करने की बात कहीं| युद्धपोतों की इतनी बडी तैनाती ईरानी तेल वाहक जहाजों की सुरक्षा साथही इस समुद्री क्षेत्र में चल रही पायरसी के खिलाफ है, ऐसा खानझादी ने कहा| खानझादी ने अमरीका जिक्र नहीं किया हो लेकिन समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए और समुद्री यातायात की स्वतंत्रता के लिए ये तैनाती है, ऐसा कहा है|

इससे पहले ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्ड्स के छोटे सैन्यदल ने होर्मूझ की खाडी में युद्धपोत, गश्ती जहाज और पनडुब्बीयों की सहायता से बडी सेना तैनाती की है| वहीं पर्शियन खाडी से यात्रा करनेवाली खाडी देशों के तेल वाहक जहाजों समेत अमरीकी युद्धपोतों का भी ईरान के इन गश्ती जहाजों ने पिछा करने की घटना सामने आयी थी| इससे ईरान ने पर्शियन खाडी से एडेन की खाडी तक अपने युद्धपोत का बडा जाल बिछाया ये दिखाई दे रहा है|

दौरान, ईरान की धमकी के बाद अमरीका की ‘युएसएस जॉन स्टेनिस’ ये विमान वाहक युद्धपोत अपने काफिले समेत पर्शियन खाडी के लिए रवाना हो चुकी है| अमरीकी युद्धपोतों का काफिला आनेवाले शनिवार तक पर्शियन खाडी में दाखिल होगा, ऐसा कहा जाता है| इन परिस्थितीओं में एडेन की खाडी में तैनात ईरान की युद्धपोत अमरीका के विमान वाहक युद्धपोत को चुनौती दे सकते है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info