अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की यूक्रेन यात्रा में सहायता के तौर पर ५० करोड़ डॉलर्स के हथियारों की आपूर्ति करने का ऐलान

- रशिया असफल होने का राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया दावा

किव/मास्को – रशिया-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा होने के लिए मात्र चार दिन बचे हैं और इसी बीच अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यकायक यूक्रेन का दौरा किया। सोमवार को पोलैण्ड से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन रेल मार्ग से यूक्रेन की राजधानी किव पहुंचे। बायडेन यूक्रेन पहुंचने से कुछ घंटे पहले रशियन हुकूमत से उनकी इस यात्रा की जानकारी साझा की गई थी। इस पर रशिया ने बायडेन की सुरक्षा की गारंटी दी थी, यह दावा रशिया के पूर्व अधिकारी ने किया है। मात्र कुछ ही घंटों की इस यात्रा में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यूक्रेन को ५० करोड़ डॉलर्स के हथियार नई सहायता के रूप में देने का ऐलान किया। साथ ही एक साल बाद भी यूक्रेन डटा हुआ है और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन द्वारा शुरू किया गया युद्ध असफल होने का दावा भी उन्होंने किया।

५० करोड़ डॉलर्स

रशिया ने पिछले वर्ष फ़रवरी के अन्त में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद यूक्रेन का समर्थन करने वाले और हथियारों की आपूर्ति करने वाले कई देशों के प्रमुख नेताओं ने यूक्रेन का दौरा किया था। इनमें ब्रिटेन, फ्रान्स, जर्मनी, पोलैण्ड, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया, पोर्तुगाल, रोमानिया समेत प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष थे। लेकिन, यूक्रेन को सबसे अधिक सहायता प्रदान करने वाले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया था। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने अपनी अमरिकी यात्रा में बायडेन को यूक्रेन आने का न्यौता दिया था। लेकिन, इसके बावजूद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का यह दौरा अनिश्चित होने का बयान बायडेन प्रशासन कर रहा था। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का सोमवार को यूक्रेन की राजधानी किव पहुंचना ध्यान आकर्षित कर रहा है। बायडेन अपने इस शीघ्र और अघोषित दौरे के बीच यूक्रेन के चर्च के अलावा राष्ट्राध्यक्ष निवास पर गए। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की के साथ कुछ मिनटों का ‘वॉक’ लेने की जानकारी भी अमरिकी सुत्रों ने साझा की। दोनों राष्ट्रप्रमुखों की चर्चा के बाद संयुक्त वार्तापरिषद का आयोजन भी किया गया। वाईट हाऊस ने जारी किए इस निवेदन में यूक्रेन को ५० करोड़ डॉलर्स के हथियारों की नई सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया।

५० करोड़ डॉलर्स

अमरीका ने प्रदान किए हथियारों की सहायता में होवाईत्ज़र तोप, जैवेलिन मिसाइलें, रड़ार और आर्टिलरी सिस्टम के लिए जरुरी हथियारों का समावेश है। इस दौरान हुई चर्चा के बीच ज़ेलेन्स्की ने अमरीका से लंबी दूरी की मिसाइलों की मांग करने की बात भी कही जा रही है। लेकिन, बायडेन ने इस पर ज्यादा रिस्पान्स नहीं दिया, ऐसा दावा किया गया है। लेकिन, यूक्रेन के रक्षा बलों की सराहना करके अमरीका अंत तक यूक्रेन का साथ देगी, यह गवाही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने दी। साथ ही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की युद्ध संबंधी योजना नाकाम होने का दावा भी उन्होंने किया।

५० करोड़ डॉलर्स

यूक्रेन के साथ यूरोपिय देशों ने बायडेन के इस दौरे का स्वागत किया है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस दौरे से यूक्रेन के प्रति होनेवाली प्रतिबद्धता दिखाई देने का बयान पोलैण्ड ने किया। इसके साथ ही बायडेन की इस यात्रा की वजह से यूक्रेनी सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा, यह दावा यूक्रेनी अधिकारियों ने किया। बायडेन और ज़ेलेन्स्की की इस बैठक में अगले संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी यूक्रेनी सुत्रों ने दी। अमरीका के रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने बायडेन की यूक्रेन यात्रा को लेकर नाराज़गी जताई है।

इसी बीच, यूक्रेन अगले कुछ दिनों में ‘न्युक्लियर फॉल्स फ्लैग अटैक’ करने की तैयारी में होने का आरोप रशिया के रक्षा विभाग ने लगाया। एक यूरोपिय देश से यूक्रेन में ‘रेडिएटिव’ पदार्थों का भंड़ार पहुंचने की बात रशिया के रक्षा विभाग ने कही है। संयुक्त राष्ट्र संगठन की बैठक से पहले बड़ा हमला करने की तैयारी होने का दावा भी इस दौरान किया गया। इससे पहले झैपोरिझिआ के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने की यूक्रेन की कोशिशों को नाकाम करने की जानकारी रशिया ने प्रदान की थी।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info