चीन की हुवेई कंपनी पर हुई कार्रवाई ने दुनिया पर वर्चस्व बनाने का चीन का षडयंत्र उधेड़ा – अमरिकी अभ्यासक का दावा

चीन की हुवेई कंपनी पर हुई कार्रवाई ने दुनिया पर वर्चस्व बनाने का चीन का षडयंत्र उधेड़ा – अमरिकी अभ्यासक का दावा

वॉशिंगटन / बीजिंग – चीन के साथ दुनिया की अग्रणी की दूरसंचार कंपनी हुवेई की संचालिका वैंगझाऊ मेंग इनकी गिरफ्तारी के पीछे जागतिक स्तर पर वर्चस्व निर्माण करने की चीन कोशिश नाकाम करने के लिए शुरू प्रयास, यह मुख्य घटक होने का दावा अमरिकी अभ्यासकों ने किया है। हुवेई यह कंपनी चीन के सत्ताधारी प्रशासन के लिए गुप्तचर यंत्रणा के तौर पर काम करती है एवं जागतिक वर्चस्व के लिए चीन के प्रशासन ने बनाई योजना का हिस्सा है, ऐसा दावा स्टीवन मोशर ने किया है।

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत हुवेई कंपनी जागतिक स्तर पर दूसरे क्रमांक की कंपनी के तौर पर पहचानी जाती है। यह कंपनी चीन के आर्थिक एवं औद्योगिक प्रभाव क्षेत्र का महत्वपूर्ण घटक के तौर पर भी पहचानी जाती है। हुवेई के संस्थापक रेन झेंगफेई चीन के पूर्व लष्करी अधिकारी रहे है और सत्ताधारी कम्युनिस्ट पक्ष के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस महीने की शुरुआत में ही हुवेई की कार्यकारी संचालिका एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी वैंगझाऊ मेंग को कैनेडा में कब्जे में लिया गया था।

वैंगझाऊ हुवेई के संस्थापक रेन झेंगफेई इनकी कन्या है। उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई अमरिका के इशारे से हुई है, यह बात मानी जा रही है। कनाडा मेंग की रिहाई करें अन्यथा परिणाम के लिए तैयार रहे, ऐसी चेतावनी चीन से दी जा रही थी। चेतावनी देने के बाद केवल दो हफ्तों में चीन की यंत्रणा ने कनाडा के तीन नागरिकों को अलग-अलग कारणों से कब्जे में लेकर जेल भेजा है। उनके रिहाई के लिए कनाडा एवं अमरिका ने दबाव डालने पर भी चीन ने उसे नजरअंदाज करके मेंग का मुद्दा आगे किया है।

चीन ने मेंग को दिया यह महत्व चर्चा का विषय बना है और उसके पीछे हुवेई इस कंपनी ने चीन में पाया स्थान एवं सत्ताधारी प्रशासन एवं लष्कर से बनाए संबंधों का मुद्दा अहम साबित हो रहा है। दुनिया के कई देशों में हुवेई कंपनी को ५जी तंत्रज्ञान निर्माण करने का कंत्राट प्राप्त हुआ है। ५जी यह भविष्य की तकनीक रहेगी और हर क्षेत्र में इस तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस तकनीक के माध्यम से चीन जागतिक स्तर पर वर्चस्व रखेगा, इस तरफ मोशर ने ध्यान केंद्रित किया है। हुवेई के साथ अन्य चीनी कंपनियॉं भी सत्ताधारी प्रशासन के लिए गुप्तचर के तौर पर काम कर रही है, यह दावा भी मोशर ने किया है।

 English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:
https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info