व्हेनेजुएला की मदुरो सरकार के लिए रशिया अमरिका के साथ संघर्ष करेगी – रशिया की चेतावनी

व्हेनेजुएला की मदुरो सरकार के लिए रशिया अमरिका के साथ संघर्ष करेगी – रशिया की चेतावनी

वॉशिंगटन/मास्को/कॅराकस – ‘रशिया के बढते प्रभाव का मुद्दा आगे करके अमरिका व्हेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी में है। लेकिन, व्हेनेजुएला में रशिया से शुरू सभी गतिविविधियां उस देश की कानूनन हुकूमत की अनुमति से ही हो रही है, इस बात पर अमरिका गौर करे’, इन शब्दों में रशिया के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिआ झाखारोवा इन्होंने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर रशिया अमरिका के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार होने की चेतावनी दी।

रशिया, अमरिका के साथ संघर्ष, मारिआ झाखारोवा, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता, हमला, व्हेनेजुएला, अमरिका, चीन

पिछले हफ्ते में वरिष्ठ अमरिकी लष्करी अधिकारी ने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर बोलते समय सेना ‘तैयार’ होने का वक्तव्य किया था। इसके बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर सभी विकल्प खुले होने की चेतावनी दी थी। अमरिकी सेना और नेतृत्त्व से हो रहे इन वक्तव्य पर जवाब देते समय रशियन प्रवक्ता ने रशिया भी तैयार होने के संकेत दिए।

रशिया, अमरिका के साथ संघर्ष, मारिआ झाखारोवा, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता, हमला, व्हेनेजुएला, अमरिका, चीन‘अमरिकी नेतृत्व से किए जा रहे वक्तव्य से यह देश व्हेनेजुएला पर हमला करने की दिशा में गतिविधियां कर रहा है, इस हमारे डर में सच्चाई है, यह स्पष्ट हुआ है। इसके लिए रशिया के प्रभाव का कारण आगे किया जा रहा है। अमरिका ने इसके पहले की कार्रवाईयों की तरह व्हेनेजुएला की जनता पर बम हमलें किए जाएंगे, यह दिखाई दे रहा है’, यह आरोप रशियन प्रवक्ता ने किया।

अमरिका ने पिछले कुछ हफ्तों में व्हेनेजुएला की सीमा से निकट कई देशों में सेना की तैनाती की है और इसमें हेलिकॉप्टर्स भी तैनात किए गए है। अमरिका के गश्ती विमान व्हेनेजुएला की समुद्री एवं हवाई क्षेत्र में गश्त कर रहे है, यह भी स्पष्ट हुआ है। अमरिकी नौसेना ने लैटिन अमरिकी देशों में युद्धाभ्यास करने की कोशिश शुरू की है, इस संबंधी समाचार भी प्राप्त हुआ है।

ऐसे में ही रशिया ने अपने कम से कम १०० सैनिकों की टुकडी व्हेनेजुएला में तैनात करने की बात कही जा रही है। रशिया के अलावा चीन के सैनिक भी व्हेनेजुएला में मौजूद होने की बात कही जा रही है। रशिया ने अपनी सेना के साथ ही बडी तादाद में हथियार और अन्य जरुरी रक्षा सामग्री भी व्हेनेजुएला को सौपी है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info