सौदी में ईंधन परियोजनाओं पर पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि पर अमरिका ने किया ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुले करने का निर्णय – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया ऐला

सौदी में ईंधन परियोजनाओं पर पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि पर अमरिका ने किया ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुले करने का निर्णय – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया ऐला

वॉशिंगटन – ‘सौदी अरब में ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों की वजह से ईंधन की कमी निर्माण होगी और ईंधन के दामों में बडी उथल पुथल होने संभावना है| इस पृष्ठभूमि पर जरूरत होने पर अमरिका में आपात्काल के किए गए ईंधन के भंडार खुले करने के आदेश राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिए है| बाजर में ईंधन की कमी ना हो इतनी तादाद में इन ईंधन भंडार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा रही है’, इन शब्दों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिका के अहम ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुले करने का निर्णय घोषित किया|

शनिवार के दिन ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के बाद सौदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के साथ फोन पर बातचीत की थी| इस बातचीत में सौदी के क्राउन प्रिन्स ने अमरिका के सामने हथियार एवं अन्य सामान की मदद देने की मांग की थी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने भी सौदी अरब को जरूरी सभी प्रकार की सहायता देने की तैयारी दिखाई थी| इस पृष्ठभूमि पर ट्रम्प ने तुरंत ही अमरिका के ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुले करने का निर्णय करना ध्यान आकर्षित कर रहा है|

वर्ष १९७५ में अरब देशों ने अमरिका को क्रुड ऑईल की बिक्री करना बंद किया था| इस घटना की पृष्ठभूमि पर अमरिका में ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ रखने का निर्णय किया गया था| फिलहाल अमरिका में ६४.४८ करोड बैरल्स क्रुड ऑईल ‘स्ट्रैटेजिक रिजर्व्ह’ में रखा गया है| अमरिका के टेक्सास और लुईझियाना प्रांत के तट पर चार जगहों पर ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ बनाए गए है| यह भंडार ७२ करोड बैरल्स से भी अधिक ईंधन रखने की क्षमता रखते है|

अमरिका के इतिहास में इससे पहले तीन बार ‘स्टैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ के ईंधन का इस्तेमाल किया गया है| जून २०११ में लीबिया के संघर्ष के दौरान बाजार में क्रुड ऑईल की बडी उथल पुथल हुई थी| ऐसे में अमरिका ने अपने भंडार में से करीबन तीन करोड बैरल्स से ईंधन बाहर निकाला था| उससे पहले वर्ष २००५ में अमरिका में हुए ‘कतरिना चक्रवात’ की पृष्ठभूमि पर अमरिका ने ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ का इस्तेमाल किया था|

वर्ष १९९१ में अमरिका ने खाडी क्षेत्र में शुरू किए ‘ऑपरेशन डेझर्ट स्टॉर्म’ के बीच सबसे परले अमरिका ने अपने स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह खुला करने का निर्णय किया था| उस समय अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष रहें ‘जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश’ ने यह निर्णय किया था| शनिवार के दिन सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रुड ऑईल की आपुर्ति में करीबन पाच प्रतिशत गिरावट हुई है| ऐसे में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तुरंत ही अमरिका के ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुला करने का किया निर्णय अहमियत रखता है|

अमरिका के ‘स्ट्रैटेजिक ऑईल रिजर्व्ह’ खुले करते समय टेक्सास के अलावा अन्य प्रांतों में ईंधन पाईपलाईन की परियोजनाओं पर मंजुरी देने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जारी किए है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info