जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने ‘कोरोना व्हायरस’ को जागतिक महामारी घोषित किया

जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने ‘कोरोना व्हायरस’ को जागतिक महामारी घोषित किया

जेनीवा – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों ने कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए उचित कदम नही उठाए| इस कारण ‘कोरोना व्हायरस’ का संकट और भी गहरा हुआ है यह कहकर जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना व्हायरस को जागतिक महामारी घोषित किया है| जेनीवा की बैठक में यह ऐलान करते समय कोरोना व्हायरस के फैलाव में लगातार हो रही बढोतरी पर जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने चिंता भी जताई है| दिसंबर महीने में चीन के ‘वुहान’ शहर से इस महामारी का फैलाव शुरू हुआ और अबतक इस महामारी के चपेट में आने से कुल ४,७२९ लोगों की मौत हुई है|

इससे पहले वर्ष २००९ में फैली ‘स्वाईन फ्ल्यू’ की बीमारी को जागतिक महामारी घोषित किया गया था| मेक्सिको से फैली इस महामारी के चपेट में आने से दुनियाभर में दो लाख से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी| इस महामारी के कारण जागतिक अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर्स का नुकसान हुआ था| इसके बाद वर्ष २०१४ में अफ्रीका में फैली ‘एबोला’ की महामारी को ‘ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी’ घोषित किया गया| पर, चीन से फेले ‘कोरोना व्हायरस’ को जागतिक महामारी घोषित करने में जागतिक स्वास्थ्य संगठन देरी कर रही थी|

पीछले दो हफ्तों में कोरोना व्हायरस की महामारी काफी तेज गति से फैलना शुरू हुआ था| खास तौर पर यूरोप, अमरिका और खाडी देशों में यह महामारी बडी तेज गति से फैलना शुरू हुआ है| बुधवार तक कुल १२५ देशों में इस महामारी का प्रवेश हो चुका है और इन देशों में कुल १.२५ लाख से भी अधिक लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है| चीन के अलावा इटली, अमरिका, ईरान और दक्षिण कोरिया में इस महामारी ने सबसे अधिक कोहराम मचाया है| ऐसे आठ देशों में कोरोनो व्हायरस के मरिजों की संख्या एक हजार से भी अधिक देखी गई है|

इस पृष्ठभूमि पर जागतिक स्वास्थ्य संगठन ‘कोरोना व्हायरस’ को जागतिक महामारी घोषित करने के लिए विवश हुई| कोरोना व्हायरस को जागतिक महामारी घोषित करके इसकी तीव्रता दुनिया के कोने कोने में फैली है, यह बात जागतिक स्वास्थ्य संगठन स्वीकार की है, यही समझा जा रहा है| चीन में कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिए नागरिकों की संख्या ८० हजार से भी अधिक हुई है और करीबन ३,१६९ लोगों की मौत हुई है| चीन के अलावा यूरोप का इटली इस जागतिक महामारी का केंद्र बना है| इस देश में लगभाग ९०० लोगों ने इस महामारी के चपेट में आने से दम तोडा है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info