अमरीका में कोरोनावायरस के मृतकों की संख्या वियतनाम युद्ध से अधिक

अमरीका में कोरोनावायरस के मृतकों की संख्या वियतनाम युद्ध से अधिक

वॉशिंग्टन – अमरीका में कोरोनावायरस के संक्रमण ने ली हुईं जानों की संख्या ५८,६०५ पर गयी है। चार दशकों पहले हुए वियतनाम के युद्ध से भी अधिक जीवितहानी अमरीका को इस महामारी के कारण सहनी पड़ी है।वियतनाम युद्ध को भी पिछाड़ दें, इतने प्रमाण में अमरीका को इस संक्रमण के कारण जीवित तथा आर्थिक हानि सहनी पड़ रही है, ऐसा बताकर विश्लेषकों ने इस महामारी की भयावहता की ओर अमरिकी जनता के साथ साथ सारी दुनिया का ग़ौर फ़रमाया है।

६ फ़रवरी को अमरीका में इस संक्रमण ने पहले मरीज़ की जान ली थी। उसके बाद, तीन महीने से भी कम कालावधि में अमरीका में इस संक्रमण से दम तोड़नेवालों की संख्या ५८ हज़ार के पार हो चुकी है। साथ ही, अमरीका में इस महामारी के १०,३६,००० से भी अधिक मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। महज़ १८ दिनों में देश में कोरोनाबाधितों की संख्या दुगुनी हुई होने की जानकारी जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने दी। आनेवाले समय में अमरीका में कोरोना के मृतकों की संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ सकती है, ऐसा दावा यहाँ के वैद्यकीय अधिकारी कर रहे हैं।

ब्रिटन में गत चौबीस घंटों में इस संक्रमण से ६०१ लोग मरे होकर, इस देश में इस महामारी से दम तोड़े हुए कुल लोगों की संख्या २२,३७० पर पहुँची है। ब्रिटन के वृद्धाश्रम में कोरोना से मरे लोगों की संख्या भी इसमें जोड़ी जानेवाली है। इस कारण, आनेवाले समय में देश में कोरोना के मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, ऐसे दावे ब्रिटन के वैद्यकीय अधिकारी कर रहे हैं। ब्रिटीश जनता लॉकडाउन का सटीकता से पालन करें, ऐसा आवाहन विदेशमंत्री डॉमिनिक राब ने किया था। अन्यथा देश में इस महामारी की दूसरी लहर आयेगी, ऐसा राब ने ज़ोर देकर कहा है।

पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से इटली में ३८२ लोगों की जानें गयीं होकर, इस देश में कुल मृतकों की संख्या २७,३५९ पर गयी है। वहीं, स्पेन में इस संरमण से गत चौबीस घंटों में ३२५ लोगों की मृत्यु हुई होकर, कुल २४,२७५ लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले चौबीस घंटों में जर्मनी में २०२ लोग मरे होकर, १,३०४ नये मरीज़ पाये गए हैं। जर्मनी में इस संक्रमण के कुल मृतकों की संख्या ६,३३० पर गयी है।

रशिया में इस संक्रमण से कुल ९७२ लोग मरे होकर, कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या ९९,३९९ पर गयी है। रशिया में कोरोनाग्रस्तों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही होकर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इसपर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info