तीसरा विश्वयुद्ध भड़का तो अंतरिक्ष के तल मनुष्यजीवन को सुरक्षित रखेंगे- उद्योजक एलॉन मस्क का दावा

तीसरा विश्वयुद्ध भड़का तो अंतरिक्ष के तल मनुष्यजीवन को सुरक्षित रखेंगे- उद्योजक एलॉन मस्क का दावा

ऑस्टिन (टेक्सास): तीसरे विश्वयुद्ध की वजह से पृथ्वी पर फिर एक बार ‘अंधकार युग’ आने की संभावना है| ऐसा हुआ, तो पृथ्वी पर फिरसे मनुष्य जीवन की शुरुआत करने के लिए चॉंद और मंगल पर स्थित तल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ऐसा दावा विश्व के प्रमुख उद्योजक और ‘टेसला’ तथा ‘स्पेसेक्स’ कंपनी के प्रमुख एलॉन मस्क ने किया है| अमरिका में टेक्सास प्रान्त में हुए यह एक कार्यक्रम में यह दावा करते समय मानव को मंगल ग्रह पर में पहुँचाने वाले अंतरिक्ष यान अगले वर्ष में निर्माण होंगे, ऐसा अश्वासन भी दिया है|

‘अगर तीसरा विश्वयुद्ध भड़का तो उसके बाद पृथ्वी पर फिर एक बार अंधकार युग आने की संभावना है| इस अंधकार युग के बाद पृथ्वी पर फिरसे मनुष्य जीवन की शुरुआत करनी है, तो उसके आवश्यक और पर्याप्त बीज दूसरी किसी जगह निर्माण होना आवश्यक है| जिस वजह से अंधकार युग का कालावधि कम होने में मदद होगी| ऐसी परिस्थिति में चॉंद और मंगल पर मनुष्य के अड्डे होना महत्वपूर्ण साबित होगा और यह अड्डे शायद फिरसे मनुष्य जीवन की नई शुरुआत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं’, ऐसा दावा मस्क ने किया है|

अमरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में ‘एसएक्सएसडब्ल्यू कांफ्रेंस’ चल रही है और इस दौरान हुए एक कार्यक्रम में मस्क ने अंतरिक्ष क्षेत्र की योजना और पृथ्वी के भवितव्य के बारे में अपना मत व्यक्त किया है| अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख निजी कंपनी के तौर पर पहचाने जाने वाली ‘स्पेसेक्स’ कंपनी के प्रमुख मस्क ने पिछले साल में ही चॉंद पर मनुष्य बस्ती के समावेश वाली ‘मून बेस अल्फ़ा’ और मंगल पर मनुष्य बस्ती के समावेश वाली ‘मार्स सिटी प्लान’ योजना की घोषणा की थी|

इस मुद्दे पर बोलते समय उन्होंने अगले साल के पहले छः महीने में ही ‘स्पेसेक्स’ की ‘इंटरप्लॅनेटरी’ प्रकार के अंतरिक्ष यान तैयार होंगे, जिससे दो ग्रहों के बीच की यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया| मंगल पर जाने का शुरूआती का खर्चा थोडा ज्यादा है, फिर भी थोड़े समय के बाद यह खर्च कम हो सकता है, ऐसा दावा भी मस्क ने किया है| उसी समय मंगल पर जाने वाला पहला मनुष्य पथक बड़ा खतरा मोल लेने वाला होगा, ऐसे संकेत भी मस्क ने दिए हैं|

 

(Courtesy: www.newscast-pratyaksha.com)

leave a reply