अमरिका राष्ट्रमंडल का सहयोगी सदस्य बनेगा ब्रिटन के नेता निगेल फॅराज का दावा

अमरिका राष्ट्रमंडल का सहयोगी सदस्य बनेगा ब्रिटन के नेता निगेल फॅराज का दावा

लंडन – ‘कॉमनवेल्थ’ में अमरिका भी सहभागी होने के लिए दिलचस्पी दिखा रही है, ऐसा दावा करके ब्रिटन के नेता ‘निगेल फॅराज’ ने खलबली मचा दी है| एक मुलाकात में फॅराज ने यह दावा करते हुए अमरिका को ‘कॉमनवेल्थ’ में रहे दिलचस्पी को साबित करनेवाले कुछ उदाहरण सामने रखे है| कॉमनवेल्थ और अमरिका के बीच विकसित हो रहे संबंध ब्रेक्झिट के बाद ब्रिटन को काफी बल दे रहे है, ऐसा दावा भी फॅराज ने किया है|

‘युनायटेड किंगडम इंडिपेंडंट पार्टी’ इस दल के प्रमुख रहे निगेल फॅराज ‘ब्रेक्झिट’ के कट्टर समर्थक माने जाते है| एक रेडिओ चॅनल से की बातचीत में फॅराज ने अमरिका कॉमनवेल्थ में दिखा रहे दिलचस्पी के बारे में दावा किया| व्हाईट हाऊस के वरिष्ठ अधिकारियों से मेरी बातचीत हुई और उन्होंने कॉमनवेल्थ के बारे में दिलचस्पी दिखाई, ऐसे फॅराज ने कहा| इसके अलावा भी अमरिका कॉमनवेल्थ के लिए सकरात्मक संदेश दे रही है, ऐसे निगेल फॅराज ने स्पष्ट किय| हाल ही में ब्रिटन में कॉमनवेल्थ के सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुखों की परिषद संपन्न हुई| इस परिषद के लिए अमरिका के मिसिसिपी राज्य के गव्हर्नर फिल ब्रायंट और ओक्लाहोमा राज्य गव्हर्नर मॅरी फॅलिन उपस्थित थे|

‘कॉमनवेल्थ सोसायटी’ का कार्यालय अमरिका में शुरु हो चुका है और उसके उद्घाटन के लिए अमेरिका के व्यापारमंत्री विल्बर रॉस और शिक्षा मंत्री बेस्टी डेव्होस हाजिर थे, इस बात की ओंर फॅराज ने ध्यान खींचा| अमरिका के दो वरिष्ठ मंत्रियों की हाजिरी में कॉमनवेल्थ का कार्यालय शुरु होना सामान्य बात नही, ऐसा दावा फॅराज ने किया| पर अमरिका कॉमनवेल्थ का साधारण सदस्य देश नही बन सकता| ऐसे हुआ तो उसके लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर कडू आलोचना होगी, इस बात की समझ फॅराज ने दी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अमरिका पर फिर एक बाद ब्रिटन के वसाहतवाद का बोझ डाल रहे है ऐसे आरोप आलोचक कर सकते है, ऐसे फॅराज ने कहा|

इसी लिए अमरिका ‘कॉमनवेल्थ’ की सहयोगी सदस्य बन सकती है| इस का ब्रिटन को बहुत फायदा होगा| यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद ब्रिटन के सामने खडी चुनौतियों को देखते अमरिका का समर्थन ब्रिटन के लिए जरुरी है, इस पर फॅराज ने जोर डाला| सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इस के लिए अनुकूल है, ऐसा फॅराज का कहना है| अंग्रेजी भाषा के साथ एक दुसरे से जुडे हुए देशों के पास बहोत कुछ अलग है, ऐसे राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की धारणा है, ऐसा महत्वपूर्ण बयान इस समय फॅराज ने किया| उसी समय आजतक ‘कॉमनवेल्थ’ देशों के साथ कारोबार की ओर नजरअंदाज करनेवाले भूतपूर्व ब्रिटीश शासन की निगेल फॅराज ने कडी आलोचना की| ‘कॉमनवेल्थ’ से भी इन शासनकर्ताओं को ब्रुसेल्स में मुख्यालय रहे यूरोपीय महासंघ का महत्व ज्यादा लगा, ऐसा ठप्पा फॅराज ने रखा है|

‘कॉमनवेल्थ’ ब्रिटन के अधिराज्य में स्थापन हुआ दुनिया का सबसे पुराना संगठन है और छह महाद्वीपों के ५३ देश इस संगठन के सदस्य है| आजतक इस संगठन के कारोबारी क्षमता को नजरअंदाज करके बडी गलती की, ऐसा ब्रिटन के विदेश मंत्री बोरिस जॉन्सन ने कॉमनवेल्थ परिषद में स्वीकार किया था| उनका इस बात को स्वीकारना और निगेल फॅराज द्वारा कॉनवेल्थ में अमेरिका दिखा रही दिलचस्पी की जानकारी ध्यान में रखते हुए, आनेवाले समय में यह संगठन दुनिया में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए सिद्ध हो रहा है, ऐसा दिखाई पडता है|

English  मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/387224751686015