अमेरीकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा विश्व व्यापार संगठन से निकलने की धमकी

अमेरीकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा विश्व व्यापार संगठन से निकलने की धमकी

वॉशिंग्टन – ‘विश्व व्यापार संगठन ने (डब्ल्यूटीओ) अमेरीका विरोधी नीति नहीं छोडी तो अमेरीका इस संगठन को छोड देगा’, ऐसी चेतावनी अमेरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी। रशिया ने अमेरीकी चीजों पर टैक्स लगाए थे। रशिया के इस फैसले के खिलाफ ‘डब्ल्यूटीओ’ कार्रवाई नहीं कर रहा, ऐसा इल्जाम राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रखा। रशिया ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के आरोप ठुकराते हुए आंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं किया तो अमेरीका को नुकसान सहना पडेगा, ऐसा धमकाया है।

राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, धमकी, विश्व व्यापार संगठन, WTO, रशिया, प्रतिबंध, WW3, सोने में निवेश‘विश्व व्यापार संगठन’ (डब्ल्यूटीओ) की स्थापना दो या उससे अधिक देशों के बीच व्यापार का नियमन और कारोबारी झगडे छुडाने के लिए हुई थी। लेकिन इस आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने कई बार अमेरीका विरोधी फैसले दिए, ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है। कुछ ‘डब्ल्यूटीओ’ के फैसले अमेरीका की ओर से लगे, ऐसा भी ट्रम्प ने माना। लेकिन इस संगठन के बडे फैसलों से अमेरीका का नुकसान हुआ, ऐसा दावा ट्रम्प ने अमेरीका की एक समाचार वाहिनी को दी मुलाकात में किया।

रशिया ने पिछले कई वर्षों से अमेरीका के उत्पादनों पर प्रतिबंध साथही अतिरिक्त टैक्स लगाए है। अमेरीका की मॉंग के बावजूद रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इन प्रतिबंध तथा टैक्स को निकालने से इन्कार किया। इस वर्ष के आखिर तक अमेरीकी उत्पादनों पर लगे ये प्रतिबंध कायम रहेंगे, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने घोषित किया है। रशिया की इस दादागिरी के खिलाफ ‘डब्ल्यूटीओ’ कडा फैसला नहीं ले रहा, ऐसी आलोचना अमेरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने की।

ट्रम्प ने आरोप किया है कि, अमेरीका के उत्पादनों पर रशिया के प्रतिबंध एवं टैक्स आंतर्राष्ट्रीय व्यापारी नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद भी ‘डब्ल्यूटीओ’ अपनी नीति में बदलाव नहीं करता तो अमेरीका इस संगठन से बाहेर होगा, ऐसी धमकी अमेरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने दी। ट्रम्प ने ‘डब्ल्यूटीओ’ की अमेरीका विरोधी नीति पर इससे पहले भी आलोचना की थी। ये विश्व व्यापारी संगठन अमेरीका छोड अन्य देशों के हित के लिए काम करती है, ऐसा इल्जाम राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रखा था। वहीं ‘डब्ल्यूटीओ’ अमेरीका के संप्रभूता में दखल दे रहा है, ऐसा आरोप अमेरीका के वरीष्ठ अधिकारी ने किया था।

अमेरीकी राष्ट्राध्यक्ष ने ‘डब्ल्यूटीओ’ की दी चेतावनी पर रशिया से प्रतिक्रिया आयी है। ‘डब्ल्यूटीओ’ से बाहर निकलने की धमकी दे रहे अमेरीका से ही आंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं होता, ऐसी आलोचना रशिया के अर्थमंत्री ने की। साथही अमेरीका ने विश्व व्यापारी संगठन से बाहर निकलने की साथही आंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ जाने की भूल की तो इसके गंभीर परीणाम अमेरीकी अर्थव्यवस्था को भूगतने होंगे, ऐसी चेतावनी रशिया के अर्थ मंत्री ने दी।

दौरान, पिछले सप्ताह अमेरीका ने रशिया पर लदे प्रतिबंधो का परीणाम रशियन अर्थव्यवस्था पर होने की खबरे सामने आ रही है। अमेरीका के इन प्रतिबंधों का सामना करने के लिए रशियाने डॉलर में कारोबार करना रोका है साथही सोने में निवेश बढाया है।

English   मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info