अमरिका-चीन व्यापार युद्ध का रूपांतरण असली युद्ध में हो सकता है – ब्रिटिश विश्लेषक की चेतावनी

अमरिका-चीन व्यापार युद्ध का रूपांतरण असली युद्ध में हो सकता है – ब्रिटिश विश्लेषक की चेतावनी

लंडन – अमरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध का परिणाम विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं पर होने वाला है और उसमें से असली युद्ध भडकने की संभावना है, ऐसी चेतावनी ब्रिटिश विश्लेषक ने दी है। व्यापार युद्ध की वजह से अमरिका और चीन के बीच संबंध अधिकाधिक बिगड़ते जा रहे हैं और इस वजह से चीन साउथ चाइना सी पर कब्ज़ा पाने की योजना को अधिकाधिक गति देगा और उसमें से संघर्ष भड़केगा, ऐसी ब्रुनेल यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक फ्रांसेस्को मॉस्कोन ने चेतावनी दी है।

अमरिका-चीन, व्यापार युद्ध, प्राध्यापक फ्रांसेस्को मॉस्कोन, साउथ चाइना सी, व्यापार, wolrd war 3, लंडन, जैक मा

ब्रिटिश दैनिक को दिए साक्षात्कार में मॉस्कोन ने, अमरिका-चीन व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि स्पष्ट करके वास्तव में युद्ध की संभावना जताई है। ‘पिछले अनेक दशकों से अमरिका और चीन इन दोनों महासत्ताओं ने वैश्वीकरण का फायदा उठाते हुए अपनी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाया है। अमरिका मुक्त व्यापार को हमेशा समर्थन देगा। ऐसी चीन की धारणा थी। तो चीन आर्थिक प्रगति के साथ साथ राजनीतिक खुलेपन को प्राधान्य देगा, ऐसा अमरिका समझता था। ‘ ऐसा मॉस्कोन ने अपने साक्षात्कार में कहा है।

लेकिन अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की व्यापार युद्ध की घोषणा और चीन ने राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग को पूरे जीवनभर तक नेतृत्व सौंपने का लिया हुआ निर्णय इस वजह से दोनों देशों की परस्पर विषयक अपेक्षाओं को झटका लगा है, ऐसा मॉस्कोन ने दावा किया है। अब व्यापार युद्ध अधिकाधिक तीव्र होता जा रहा है और उसके परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हो रहा है, ऐसा मॉस्कोन ने कहा है।

अमरिका के साथ व्यापार युद्ध तीव्र होने की वजह से चीन साउथ चाइना सी कब्जे में लेने की गतिविधियों को तेज कर देगा, ऐसा दावा मॉस्कोन ने किया है। इन गतिविधियों से अमरिका के वर्चस्व को ख़त्म करने की चीन कोशिश करेगा और उसमें से युद्ध भड़केगा, ऐसी संभावना मॉस्कोन ने जताई है।

अमरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध दो दशकों तक चलेगा – चीनी उद्योजक जैक मा का दावा

बीजिंग – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरू किए व्यापार युद्ध में वह एखाद लड़ाई जीत भी जाएंगे, लेकिन पूरा युद्ध हार जाएंगे, ऐसी चेतावनी देकर यह युद्ध कम से कम दो दशक तक जारी रहेगा, ऐसा दावा चीनी उद्योजक जैक मा ने किया है। साथ ही मैने ट्रम्प को दिया हुआ १० लाख नौकरियों का वचन अब पूरा नहीं हो सकता, ऐसा भी मा ने कहा है।

अमरिका-चीन, व्यापार युद्ध, प्राध्यापक फ्रांसेस्को मॉस्कोन, साउथ चाइना सी, व्यापार, wolrd war 3, लंडन, जैक मा

अमरिका-चीन व्यापार युद्ध में दोनों देशों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ लगभग ३६० अरब डॉलर्स के व्यापार पर कर लगाया है। ट्रम्प ने चीन के पूरे ५०० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाने की धमकी दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते समय अरबपति मा ने यह व्यापार युद्ध दीर्घकाल तक जारी रहेगा, ऐसा दावा किया है।

 

 

English मराठी

Click below to express your thoughts and views on this news:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info