चीन के ‘कोव्हिड-१९’ की महामारी अगले वर्ष तक कायम रहेगी – वरिष्ठ अमरिकी अफसर की चेतावनी

चीन के ‘कोव्हिड-१९’ की महामारी अगले वर्ष तक कायम रहेगी – वरिष्ठ अमरिकी अफसर की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘वर्तमान में चीन से फैली महामारी रोकने के लिए आक्रामक से मुहीम शुरू है| पर, इस विषाणु के बारे में अभी ज्यादा जानकारी प्राप्त नही हो सकी है| इस बिमारी की महामारी अगले कुछ महीने नही, बल्कि संभव है अगले वर्ष तक कायम रह सकती है| अगले दिनों में इस विषाणु का संक्रमण मानवी शरीर से भी होना शुरू होगा’, ऐसी गंभीर चेतावनी अमरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र के वरिष्ठ अफसर डाक्टर रॉबर्ट रेडफिल्ड ने दी है| डॉ.रेडफिल्ड अमरिका में ‘सेंटर्स फॉर डिसिज कंट्रोल ऍण्ड प्रिव्हेंशन’ यंत्रमा के प्रमुख है|

चीन से फैल रही ‘कोव्हिड-१९’ की बिमारी अबतक दुनिया के २६ से भी अधिक देशों में फैल चुकी है और इनमें अमरिका, यूरोप, अफ्रीका एवं एशियाई महाद्विप के देशों का समावेश है| इन देशों में ‘कोव्हिड-१९’ की बिमारी ने अबतक ६४,४५२ लोगों को चपेट में लिया है और इसकी चपेट में १,३८३ लोगों की मौत हुई है| चीन के अलावा अन्य देशों में इस बिमारी के ६०० से भी अधिक मरीज देखे गए है और इनमें से सबसे अधिक २५४ मरीज जापान में देखे गए है|

अमरिका में भी इस बिमारी के मरीजों की संख्या बढ रही है| शुक्रवार तक अमरिका में १५ लोगों को इस बिमारी ने चपेट में लेने की बात कही जा रही है| ऐसे में चीन से विमान में लाए गए कई लोगों को मेडिकल जांच के लिए अलग रखा गया है| चीन के अलावा अन्य देशों में इस बिमारी के मरिजों की बढती संख्या चिंता की बात साबित हुई है और जागतिक स्वास्थ्य संगठन समेत कई संस्था और विशेषज्ञ इस बिमारी को लेकर चेतावनी दे रहे है| अमरिका के इस वरिष्ठ अफसर ने दिया यह इशारा भी अहमियत रखता है|

    

स्वास्थ्य क्षेत्र के अफसर इस बिमारी का असर लंबे समय तक दिखाई देने का इशारा दे रहे है तभी ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ सलाहकार ने चीन सरकार की आलोचना की है| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने चीन ने ‘कोव्हिड-१९’ की महामारी रोकने लिए ठिक से कदम उठाए नही है, यह आरोप रखा है| चीन से पारदर्शिता की उम्मीद थी, पर चीन सरकार इसका पालन करने से दूर रहती दिखाई दे रही है, यह बयान भी कुडलो ने किया है|

इसी बीच चीन में फैली ‘कोव्हिड-१९’ की बिमारी ने अब वहां पर इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी चपेट में लेने की बात सामने आयी है| अबतक चीन में ‘कोव्हिड-१९’ के मरीजों का इलाज कर रहे १,७०० स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस बिमारी ने चपेट में लिया है, यह जानकारी चीन की यंत्रणा ने साझा की है|

English    हिंदी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info