विश्‍व में कोरोना व्हायरस से आठ हजार लोगों की मौत – दो लाख से अधिक लोग पीडित

विश्‍व में कोरोना व्हायरस से आठ हजार लोगों की मौत – दो लाख से अधिक लोग पीडित

वॉशिंग्टन/पैरिस/रोम – विश्‍वभर में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख से अधिक हुई है। इस दौरान इस महामारी के चपेट में आने से आठ हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘कोरोना व्हायरस के साथ पुरे विश्‍व का युद्ध शुरू हुआ है’, यह ऐलान किया। इस अदृश्‍य शत्रु के विरोध में जारी युद्ध में हम ही जीत हासिल करेंगे, यह भरोसा भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त किया। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने भी इन्हीं शब्दों में कोरोना व्हायरस के विरोध में जंग शुरू हुई है, यह ऐलान किया था।

 

कोरोना व्हायरस की महामारी का युरोप में केंद्र बने इटली में अबतक इस बीमारी के कारण 2,500 लोगों की मौत हुई है। इटली में इस महामारी ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या बढकर 3 हजार से भी अधिक हुई है। चीन से बाहर इस महामारी के सबसे अधिक मरीज देखें गए देशों में इटली ही पहले क्रमांक पर होने की बात कही जा रही है। इटली में अब शव दफन करने के लिए वेटिंग लिस्ट तैयार करने की नौबत आ गिरने की खबरें प्राप्त हो रही हैऔर कई बार मृत व्यक्ति के रिश्‍तेदार उपस्थित ना होते समय भी दफनविधी हो रहे है, ऐसी खबरें वृत्तसंस्थाओं ने जारी की है। ऐसी भयंकर स्थिति का सामना करते समय इटली ने दस हजार वैद्यकीय छात्रों की परीक्षा देर से लेने का निर्णय करके इनके जरिए इलाज कराने का निर्णय किया है।

युरोपिय महासंघ ने इस महामारी को रोकने के लिए सभी देशों की सीमा बंद रखने का निर्णय किया है। करीबन 30 दिनों के लिए यह सीमा बंद रहेगी, ऐसा ऐलान यूरोपिय महासंघ ने किया। जर्मनी में दस हजार से भी अधिक लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है और अबतक कुल 27 लोगों की मौत हुई है। चान्सलर मर्केल के उत्तराधिकारी समझे जा रहे फ्रेडरिच मर्झ को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लेने की बात स्पष्ट हुई है। स्पेन में लगभग 13,700 लोग इस महामारी से पीडित है और 558 लोगों ने दम तोडा है। इसी दौरान फ्रान्स में इस महामारी 7,730 लोग पीडित देखें गए है और 175 लोगों की मौत हुई है।

अमरिका में कोरोना व्हायरस के कारण सौ से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। अबतक इस महामारी ने अमरिका में 6,539 लोगों को चपेट में लिया है, यह कहा जा रहा है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस महामारी के विरोध में विश्‍व का युद्ध शुरू हुआ है, यह बयान सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए अपनी पोस्ट में किया है। कोरोना व्हायरस का जिक्र ‘चायनीज व्हायरस’ ऐसा ही करके ट्रम्प ने इससे हम पहले चौकन्ना थे, यह दावा किया। इसी वजह से इस मुद्दे पर हम उचित निर्णय करके अमरिकी लोगों की जान बचाई है, यह भी ट्रम्प ने कहा। इसके साथ ही कनाडा से सटी अमरिका की उत्तरी सीमा बंद करने का ऐन अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया। लेकिन, दोनों देशों के व्यापार पर इससे असर नही होगा, यह भी ट्रम्प ने आगे कहा है।

इसी बीच, चीन और ईरान इस महामारी की तीव्रता की सच्ची जानकारी सार्वजनिक नही कर रहे है, ऐसी आलोचना अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने की है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info