राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने की तैयारी जुटाई थी – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने की तैयारी जुटाई थी – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

न्यूयॉर्क – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान के सबसे अहम नातांज़ परमाणु केंद्र पर हवाई हमलें करने पर गंभीरता से विचार कर रहे थे। बीते सप्ताह में अपने मंत्रियों के साथ चर्चा करने के दौरान राष्ट्राध्यक्ष ने इस विकल्प की विचारणा की थी। लेकिन, मंत्रियों द्वारा विरोध किया जाने से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को यह विकल्प फिलहाल बाजू मे रखना पड़ा, ऐसी खबर ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ नामक अमरिकी अख़बार ने कुछ अफ़सरों के हवाले से दी है। अभी हालाँकि यह निर्णय नहीं किया गया है, फिर भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने का विचार छोड़ा नहीं है, ऐसी चेतावनी इस अफ़सर ने दी है, ऐसा ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने कहा हैं।

ईरान पर हमला

बीते सप्ताह में आन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आरोप रखे थे। वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते की मर्यादा लांघकर, ईरान ने निर्धारित मर्यादा से भी १२ गुना अधिक युरेनियम का भंड़ार किया है, यह आरोप परमाणु ऊर्जा आयोग ने किया था। परमाणु ऊर्जा आयोग की इस रिपोर्ट के बाद, पिछले गुरुवार को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने मंत्री एवं सलाहकारों की बैठक बुलाई थी। उप-राष्ट्राध्यक्ष माईक पेन्स, विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ, हाल ही में नियुक्त हुए रक्षामंत्री खिस्तोफर मिलर एवं रक्षाबलप्रमुख मार्क मिले एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इस बैठक में उपस्थित थे।

ईरान पर हमला

इस बैठक के दौरान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, ईरान के नातांज़ परमाणु केंद्र पर हमला करने के विकल्प पर चर्चा की थी। लेकिन, ईरान के परमाणु केंद्र पर हमला करने पर भयंकर संघर्ष का भड़का उड़ेगा, यह कहकर ट्रम्प के मंत्रियों ने ही इस विकल्प का विरोध किया, यह जानकारी इस बैठक से संबंधित अधिकारी ने दी। ऐसा होते हुए भी, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ईरान के अन्य ठिकानों पर या इराक में स्थित ईरान से संबंधित गुटों पर हमलें करने का विचार कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी अमरिकी अधिकारी दे रहे हैं। ईरान पर सायबर हमलें होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता, ऐसा दावा इस अधिकारी ने किया है, ऐसा ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने कहना है।

ईरान पर हमला

नातांज़ में ईरान का सबसे अहम परमाणु केंद्र मौजूद है। इस परमाणु केंद्र में किया गया युरेनियम का भंड़ार, ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने के करीब पहुँचा रहा हैं, यह दावा किया जा रहा है। इसी परमाणु केंद्र में कुछ महीनें पहले संदिग्ध विस्फोट हुए थे। इसके पीछे इस्रायल होने की खबरें भी प्रकाशित हुईं थीं। अब अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प भी इस परमाणु केंद्र पर हमला करने का विचार कर रहे हैं, यह बात ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ की खबर से सामने आ रही है।

इसी बीच, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प मात्र ७० दिनों के लिए सत्ता में बने रहेंगे, लेकिन, ईरान की हुकूमत हमेशा के लिए रहेगी, ऐसा कहकर ईरान ने कुछ दिन पहले अरब देशों को धमकाया भी था। लेकिन, इन दो महीनों के दौरान भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ईरान को हमेशा के लिए सबक सीखा सकते हैं और ऐसा करने में ट्रम्प प्रशासन हिचकिचाएगा नहीं, ऐसी चेतावनी अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने ईरान को दी है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info