परमाणु कार्यक्रम को गति दे रहें ईरान के खिलाफ अमरीका के नये प्रतिबंध – इस्रायल के रक्षामंत्री ने किया ईरान के विरोध में आन्तर्राष्ट्रीय एकजूट करने का आवाहन

परमाणु कार्यक्रम को गति दे रहें ईरान के खिलाफ अमरीका के नये प्रतिबंध – इस्रायल के रक्षामंत्री ने किया ईरान के विरोध में आन्तर्राष्ट्रीय एकजूट करने का आवाहन

वॉशिंग्टन/तेहरान/जेरूसलम – अमरीका के आगामी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के शपथग्रहण को, मात्र दो हफ्ते शेष हैं। इसके साथ ही ईरान ने अपनी आक्रामकता बढ़ाई है। युरेनियम का संवर्धन बढ़ाकर २० प्रतिशत करने की दिशा मे कदम उठाने के बाद, अब ईरान ने एक हज़ार ‘सेंट्रीफ्यूजेस’ लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेह ने यह ऐलान किया। वहीं, आक्रामक हुए ईरान की घेराबंदी करने के लिए अमरीका के ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर नये प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच, परमाणु अस्त्र का निर्माण करने की दिशा में कदम बढ़ाकर, जागतिक सुरक्षा को चुनौति दे रहें ईरान को रोकने के लिए आन्तर्राष्ट्रीय समुदाय एकजूट करें, ऐसा आवाहन इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने किया है।

प्रतिबंध, परमाणु अस्त्र का निर्माण, ज्यो बायडेन, युरेनियम, संवर्धन, अमरीका, ईरान, आतंकवाद, TWW, Third World War

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल अब मात्र १४ दिन में खत्म होगा। इसके बाद अमरीका में सरकार बनानेवाले बायडेन का प्रशासन हमारे लिए अनुकूल रहेगा, यह विश्‍वास ईरान रखने लगा है। बीते चार दिनों में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम से संबंधित किए ऐलान, यह इसी का हिस्सा होता दिख रहा है। दो दिन पहले ईरान ने ‘फोर्दो’ परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन की मात्रा बढ़ाकर २० प्रतिशत करने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रतिबंध, परमाणु अस्त्र का निर्माण, ज्यो बायडेन, युरेनियम, संवर्धन, अमरीका, ईरान, आतंकवाद, TWW, Third World War

सन २०१५ में ईरान और पश्‍चिमी देशों में हुए परमाणु समझौते का यह उल्लंघन हैं, ऐसा आरोप इस्रायल कर रहा है। यह निर्णय करके ईरान ने अमरीका के भावी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के सामने मुश्‍किलें बढ़ाई हैं, ऐसा अमरिकी माध्यमों का कहना है। युरेनियम का संवर्धन बढ़ाकर, ईरान परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने का मार्ग बंद कर रहा है, ऐसी आलोचना भी विश्‍लेषकों ने की है। लेकिन, ईरान युरेनियम का संवर्धन बढ़ाने का उठाया कदम पीछे ले लें, ऐसा चाहते हो, तो पहले किये गए समझौते पर ही दोबारा अमल करो, ऐसी शर्त ईरान के विदेशमंत्री जावेद ज़रिफ ने रखी है।

प्रतिबंध, परमाणु अस्त्र का निर्माण, ज्यो बायडेन, युरेनियम, संवर्धन, अमरीका, ईरान, आतंकवाद, TWW, Third World War

ईरान के विदेशमंत्री की इस शर्त पर अमरीका के आगामी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और युरोपिय देशों की प्रतिक्रिया प्राप्त होने से पहले ही, ईरान ने मंगलवार के दिन नया ऐलान किया है। इसके अनुसार, ईरान अपने परमाणु प्रकल्प में एक हज़ार ‘आयआर-२एम’ सेंट्रीफ्यूजेस लगा रहा है। इसके दो ‘कैस्केड़’ लगाए गए हैं, यह जानकारी भी ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख सालेही ने साझा की। साथ ही, बीते दो वर्षों में ईरान ने संवर्धित युरेनियम का निर्माण बढ़ाकर ३० टन किया है और इस वर्ष के अन्त तक इसमें ५ से १० टन बढ़ोतरी होगी, यह दावा भी सालेही ने किया।

ईरान ने सेंट्रीफ्यूजेस से संबंधित ऐलान करने के कुछ ही घंटे बाद, अमरीका के कोषागार विभाग ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। ‘आतंकवाद के प्रायोजक और संहारक शस्त्रों का निर्माण करनेवाले ईरान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होने देने के लिए अमरीका कटिबद्ध है’, ऐसा बयान अमरिकी कोषागारमंत्री स्टिव्ह एम्नुकिन ने किया है।

खाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद फैला रहे और परमाणु अस्त्र से सज्जित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहे ईरान के खिलाफ आन्तर्राष्ट्रीय समुदाय ने हाथ मिलाने की आवश्‍यकता है, ऐसा आवाहन इस्रायल के रक्षामंत्री गांत्ज़ ने किया। साथ ही, इस्रायल के रक्षाबलों को तैयार होने के आदेश भी उन्होंने दिए।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info