ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की तैयारी दिखा रहे बायडेन प्रशासन को इस्रायल का इशारा

ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की तैयारी दिखा रहे बायडेन प्रशासन को इस्रायल का इशारा

जेरूसलम/वॉशिंग्टन/तेहरान – ‘परमाणु समझौता करके अमरीका ईरान के लिए परमाणु अस्त्र से सज्जित होने का रास्ता चौड़ा कर रही है। परंतु कुछ भी हो जाए, इस्रायल परमाणु अस्त्र से सज्जित होने नहीं देगा। ईरान को परमाणु अस्त्र से सज्जित होने से रोकने की इस्रायल की भूमिका में ज़रासा भी बदलाव नहीं हुआ है’, ऐसा इशारा इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने दिया। उनका यह बयान प्राप्त होने से कुछ घंटे पहले ही अमरीका के बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ वर्ष २०१५ में किया परमाणु समझौता पुनर्जिवित करने का ऐलान किया था।

‘वर्ष २०१५ में किए गए गए परमाणु समझौते में शामिल होने के लिए दिया गया प्रस्ताव अमरीका को मंजूर है। इसके लिए ईरान के साथ सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी देशों से चर्चा भी अमरीका करना नहीं चाहती है’, यह ऐलान अमरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्रास ने किया। इसके बाद अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी के विदेशमंत्रियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी साझा करते समय ईरान के साथ किया गया परमाणु समझौता अमरीका की कूटनीति को प्राप्त हुई बड़ी कामयाबी होने का ऐलान किया। इसके साथ ही ब्लिंकन ने यह आवाहन किया कि, ईरान भी अब अपनी परमाणु गतिविधियाँ कम करके परमाणु समझौते का पालन करे।

परमाणु

ईरान के विदेशमंत्री जावेद ज़रिफ ने परमाणु समझौते में शामिल होने से संबंधित अमरीका की घोषणा का स्वागत किया। लेकिन, अमरीका ने हमारे देश पर लगाए हुए सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए बिना ईरान किसी भी चर्चा में शामिल नहीं होगा, ऐसा ऐलान विदेशमंत्री ज़रिफ ने किया। इस वजह से बायडेन प्रशासन भले ही ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए तैयार हुआ हो फिर भी ईरान अपने परमाणु प्रकल्पों में जारी आक्रामक गतिविधियाँ बंद करने के लिए तैयार नहीं है। हमारी माँगें पूरी करने के लिए बायडेन प्रशासन के हाथों में आनेवाले रविवार, २१ फ़रवरी तक का समय होने का ऐलान ईरान ने पहले ही किया था।

ईरान के साथ परमाणु समझौता करने में शामिल होने से संबंधित बायडेन प्रशासन ने किए इस ऐलान पर इस्रायल की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इस परमाणु समझौते में शामिल होकर बायडेन प्रशासन ईरान के लिए परमाणु अस्त्र से सज्जित होने का रास्ता चौड़ा कर रहा है, यह आरोप इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने किया है। बायडेन प्रशासन अपने इस निर्णय से पीछे हटे, इस उद्देश्‍य से इस्रायल ने अमरीका से संपर्क बनाए होने की बात नेत्यान्याहू ने कही। लेकिन, इसके साथ ही कुछ भी हो जाए, ईरान को परमाणु अस्त्र से सज्जित होने का अवसर इस्रायल नहीं देगा, यह बात भी प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने ड़टकर कही।

इसी बीच, अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने परमाणु समझौते से संबंधित किए ऐलान को लेकर सौदी अरब के रक्षामंत्री एवं क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत करने की जानकारी सामने आ रही है। परमाणु समझौते से संबंधित किसी भी चर्चा में हमे शामिल करें, यह माँग सौदी ने कुछ दिन पहले ही की थी। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने सौदी की इस माँग पर संतोषजनक जवाब देना टाल दिया है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info