तालिबान का समर्थन कर रहे पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे

ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदी नेजाद

तेहरान – ‘पाकिस्तान के नेताओं के लिए हमारी एक सलाह है। अफ़गानिस्तान में जो कूछ होगा उसका अगले दिनों में विस्तार होगा, जो जल्द ही पाकिस्तान पर अपनी पकड़ किए बगैर नहीं रहेगा। तालिबान का समर्थन कर रहे पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने ही पड़ेंगे’, ऐसा इशारा ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदी नेजाद ने दिया। साथ ही अफ़गानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथ सौंपना पश्‍चिमी देशों ने पुरस्कृत किए शैतानी साज़िश का हिस्सा था, यह आरोप अहमदी नेजाद ने लगाया।

पंजशीर के नॉर्दन अलायन्स के खिलाफ बीते कुछ दिनों से जारी संघर्ष में पाकिस्तान की सेना ने तालिबान को सहायता प्रदान करने की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर्स एवं ड्रोन्स ने तालिबान विरोधी गुटों पर हवाई हमले करने के दावे किए जा रहे हैं। इस पर ईरान से पहले ही तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। ‘अफ़गानिस्तान के कारोबार में दखलअंदाज़ी करने की रणनीतिक स्तर की भूल अन्य देशों को नहीं करनी चाहिये’, यह इशारा ईरान के विदेश मंत्रालय ने दिया था।

ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदी नेजाद ने भी तालिबान की सहायता कर रहे पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। ‘अफ़गानिस्तान के पड़ोसी देश ने तालिबान का निर्माण करके उन्हें प्रशिक्षित, हथियारों से सज्जित किया’, इन शब्दों में अहमदी नेजाद ने पाकिस्तान को निशाना बनाया। लेकिन, तालिबान को सहायता प्रदान कर रहे पाकिस्तान एवं अन्य देशों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, यह इशारा ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने दिया। आज अफ़गानिस्तान में जो कुछ हो रहा है, इसका विस्तार होगा और इसमें पाकिस्तान फंसे बगैर नहीं रहेगा, यह दावा अहमदी नेजाद ने किया।

साथ ही अफ़गानिस्तान का नियंत्रण तालिबान के हाथों में सौंपने की शैतानी साज़िश अमरीका पुरस्कृत पश्‍चिमी देशों ने रचि थी। इसमें ब्रिटेन, रशिया और चीन भी शामिल हैं, यह आरोप ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। अपने हितों के लिए इन देशों ने अफ़गान जनता के अधिकारों को पैरों तले कुचल दिया, यह आरोप भी अहमदी नेजाद ने लगाया।

‘अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत के परिणामों को रोकना हो तो पाकिस्तान को भारत और ईरान की सहायता करनी पड़ेगी। वरना तालिबान की गतिविधियों की वजह से पाकिस्तान की संप्रभुता के लिए खतरा निर्माण होगा’, ऐसा गंभीर इशारा ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने एक साक्षात्कार के दौरान दिया।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info