अफ़गानिस्तान से अमरीका की वापसी विश्‍व भर के आतंकियों को प्रोत्साहन देनेवाली – ‘सीआयए’ के पूर्व संचालक ने की बायडेन की आलोचना

वॉशिंग्टन/काबुल – ‘तालिबान ने अफ़गानिस्तान का युद्ध जीतना और इसके बाद अमरीका की जल्दबाजी में वापसी की घटना विश्‍वभर के आतंकियों को प्रोत्साहन देनेवाली साबित हुई है। हमने अमरीका के साथ नाटो को भी पराभूत किया है। विश्‍व की सर्वोच्च लष्करी सत्ता को परास्त किया है। इसकी वजह से आतंकी गुट उत्सव मनाने लगे हैं’, ऐसी जोरदार फटकार ‘सीआयए’ के पूर्व संचालक मायकल मॉरेल ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और उनके प्रशासन को लगाई है। मॉरेल के बाद अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री एवं ‘सीआयए’ के पूर्व प्रमुख लिऑन पैनेटा ने भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को फटकार लगाई है। बायडेन अफ़गानिस्तान में गलतियों की ज़िम्मेदारी का स्वीकारकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक निर्णय करें, यह इशारा भी पैनेटा ने दिया।

दहशतवाद्यांना प्रोत्साहन, ‘सीआयए’

अफ़गानिस्तान से अमरिकी सेना की वापसी पूरी होने के बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और प्रशासन की आलोचना अधिक तीव्र होने लगी है। अमरीका के वापसी के निर्णय पर ब्रिटेन समेत नाटो के अन्य सदस्य देशों ने पहले ही नाराज़गी जताई थी। अब अफ़गानिस्तान में संघर्ष के कार्यकाल के दौरान अहम पदों पर कार्यरत रहे पूर्व अफसर भी बायडेन प्रशासन से तीखे सवाल कर रहे हैं। मॉरेल का बयान इसी का एक हिस्सा होने की बात दिखाई दे रही है। मॉरेल ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बिल क्लिंटन के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ एवं ओबामा के कार्यकाल में बतौर ‘सीआयए’ के ‘एक्टिंग डायरेक्टर’ का ज़िम्मा संभाला था।

मॉरेल ने अल कायदा प्रमुख अयमन अल जवाहिरी के वीडियो का ज़िक्र करके यह दावा भी किया कि, इस वीडियो से तालिबान ही उसकी और अल कायदा की अफ़गानिस्तान में आश्रय देने की बात साबित होती है। अफ़गानिस्तान के मसले पर उचित निर्णय नहीं किए तो अल कायदा मात्र एक वर्ष में फिर से संगठित हो सकती है, यह इशारा भी मॉरेल ने दिया। अफ़गानिस्तान में अल कायदा को मिल रहा सुरक्षित आश्रय सुरक्षा के नज़रिये से लंबे समय का खतरा होने की ओर ‘सीआयए’ के पूर्व संचालक ने ध्यान आकर्षित किया। अफ़गानिस्तान में अब अमरिकी सेना की मौजूदगी ना होने से अल कायदा के खिलाफ कार्रवाई करना भी कठिन होगा, इस बात का अहसास भी मॉरेल ने इस दौरान कराया।

तालिबान की जीत और अमरीका की वापसी के बाद अफ़गानिस्तान फिर से विश्‍वभर के आतंकियों का मध्यवर्ती स्थान बनेगा। अफ़गानिस्तान में जल्द ही आतंकियों की आवाजाही शुरू होती हुई दिखाई देगी, ऐसा मॉरेल ने कहा है।

इसी बीच, अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री एवं सीआयए के पूर्व प्रमुख लिऑन पैनेटा ने भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को फिर से लक्ष्य किया है। ‘अफ़गानिस्तान से वापसी के अलावा जो कुछ गलतियाँ हुई हैं, उन गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वीकारने की तैयारी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को दिखानी पड़ेगी। इन गलतियों का स्वीकार करके अमरीका की सुरक्षा के लिए जो कुछ आवश्‍यक है वह निर्णय करना काफी ज़रूरी है’, इन शब्दों में पैनेटा ने बायडेन को फटकार लगाई। बीते महीने में पैनेटा ने यह इशारा दिया था कि, आतंकी संगठनों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए अमरिकी सेना को फिर से अफ़गानिस्तान में उतरना पड़ेगा। इनके अलावा अमरिकी सिनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी इसी तरह का इशारा दिया था।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info