पैसिफिक महासागर में कुरिल द्विपों के क्षेत्र में रशियन विध्वंसक ने अमरिकी पनडुब्बी को भगाने का दावा

पैसिफिक महासागर

मास्को/वॉशिंग्टन – पैसिफिक महासागर में रशियन नौसेना के जारी युद्धाभ्यास के दौरान कुरिल आयलैण्ड क्षेत्र में घुसपैठ करनेवाली अमरिकी पनडुब्बी को भगाने का दावा रशिया के रक्षा मंत्रालय ने किया। इस मामले में रशिया ने अमरीका के सेना प्रतिनिधि को बुलाकर संबंधित घटना की जानकारी साझा करने की बात कही गई है। फिलहाल यूक्रैन के मुद्दे पर रशिया और अमरीका में निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर यह घटना ध्यान आकर्षित कर रही है।

पिछले कुछ दिनों में यूक्रैन के मुद्दे पर रशिया और पश्‍चिमी देशों ने आक्रामक सैनिकी गतिविधियाँ शुरू की हैं। रशिया ने यूक्रैन सीमा समेत बेलारूस में भारी मात्रा में सेना तैनात की है। साथ ही रशिया के अलग अलग समुद्री क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में नौसेना के युद्धाभ्यास की शुरुआत की गई है। पैसिफिक महासागर का युद्धाभ्यास भी इसी का हिस्सा समझा जा रहा है।

पैसिफिक महासागर

रशियन नौसेना का युद्ध जारी होने के दौरान ‘आईएल-३८ ॲण्टी सबमरीन एअरक्राफ्ट’ और एक रशियन पनडुब्बी ने अमरिकी पनडुब्बी की गतिविधियों का पता लगाया। अमरीका की ‘व्हर्जिनिया क्लास’ की परमाणु पनडुब्बी कुरिल आयलैण्ड क्षेत्र के ‘उरुप’ द्विप के करीब गश्‍त लगाती देखी गई। इसकी जानकारी रशिया के ‘पैसिफिक फ्लीट’ के ‘मार्शल शापोश्‍निकोव्ह’ विध्वंसक से साझा की गई। इसके बाद इस विध्वंसक ने अमरिकी पनडुब्बी की पहचान करके उसे रशियन सीमा से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन, इसे अनदेखा करने के कारण रशियन विध्वंसक ने अमरिकी पनडुब्बी का पीछा करके उसे भगाया, यह जानकारी रशिया के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की।

शुक्रवार सुबह १०.३० से ११ बजह के दौरान यह घटना हुई, ऐसा रशियन मंत्रालय ने कहा। इस घटना की जानकारी मॉस्को में अमरिकी सेना के प्रतिनिधि से साझा की गई है और इस घटना का निषेध भी दर्ज़ किया गया हैं। अमरिकी रक्षा विभाग ने इस घटना से इन्कार किया गया है। अमरिकी पनडुब्बी रशिया की समुद्री सीमा में होने की जानकारी में सच्चाई ना होने की बात अमरिकी प्रवक्ता ने स्पष्ट की। लेकिन, अमरीका ने पनडुब्बी का नाम और उसके अभियान संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

पैसिफिक महासागर

अमरिकी पनडुब्बियाँ एवं युद्धपोत पहले भी रशियन सीमा के करीब देखें जाने के दावे रशिया ने किए थे। फिलहाल यूक्रैन के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच जारी तनाव काफी बढ़ने सके कारण, अमरिकी पनडुब्बी का रशियन सीमा के करीब हुआ सफर ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

इसी बीच, शनिवार को अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन एवं फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत करने की बात सामने आयी है। फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन से लगभग डेढ़ घंटे हुई चर्चा के दौरान पुतिन ने यूक्रैन पर हमला करने के कोई भी संकेत नहीं दिए, यह जानकारी फ्रेंच अधिकारी ने साझा की।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info