पोलैण्ड के करीबी यूक्रैन के शहर पर रशिया के तीव्र मिसाइल हमलें

पोलैण्ड के करीबी यूक्रैन के शहर पर रशिया के तीव्र मिसाइल हमलें

मास्को/किव – यूक्रैन की राजधानी किव पर जोरदार हमलें जारी रखकर रशियन सेना ने लिव शहर पर मिसाइल के तीव्र हमलें किए| यूक्रैन की इस सैन्य कार्रवाई को तीव्र करने के साथ ही रशियन जनता राष्ट्राध्यक्ष के साथ ना होने के किए जा रहें आरोपों पर भी व्लादिमीर पुतिन ने जवाब दिया| रशिया की राजधानी मास्को में दो लाख लोगों की लैरी का राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने आयोजन किया था| इसके ज़रिये अमरीका और मित्रदेशों के दावे रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने ठुकराए दिख रहे हैं|

यूक्रैन के युद्ध के २३ वें दिन भी रशिया ने यूक्रैन की राजधानी किव एवं लिव शहर पर जोरदार हमलें किए| लिव शहर पर रशियन सेना ने मिसाइल दागी| इस दौरान वहां के अहम इमारतें ढ़ह गई हैं और रशिया ने नागरी इलाकों को भी लक्ष्य किया होने का आरोप पश्‍चिमी माध्यम लगा रहे हैं| यूक्रैन का लिव शहर पोलैण्ड की सीमा से काफी करीब होने से रशिया के यह हमलें यानी पोलैण्ड को दिए जा रहें इशारें होने के दावे किए जा रहे हैं| पिछले रविवार को रशियन सेना ने पोलैण्ड की सीमा के करीबी यूक्रैन के यावोरिव शहर को लक्ष्य किया था|

इसी बीच राजधानी किव के करीब पहुँची रशियन सेना को यूक्रैन की सेना ने प्रतिकार करने के कारण आगे बढ़ना संभव ना होने के दावे पश्‍चिमी देश कररहे हैं| ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने यह दावे करके यूक्रैन की सेना की सराहना की हैं| पश्‍चिमी माध्यम भी यूक्रैन की सेना के जोरदार प्रतिकार की वजह से रशियन सेना के आगे बढ़ने में रुकावट होने का बयान कर रहे हैं| लेकिन, इस प्रचार मुहीम की पृष्ठभूमि पर रशिया ने यूक्रैन पर अपने हमलों की तीव्रता बढ़ाई हैं और इश वजह से यूक्रैन की स्थिति अधिक ही कठिन बनती दिख रही हैं|

युद्ध में यूक्रैन की सेना के हाथ लगे कुछ रशियन सैनिकों ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के खिलाफ बयान करने के वीडियोज् पश्‍चिमी माध्यम दिखा रहे हैं| हमें रिहा करने पर यूक्रैन के निष्पाप नागरिकों पर ह मलें करने के लिए हमें मज़बूर करने वाले रशियन राष्ट्राध्यक्ष के विरोध में खड़े होंगे, ऐसा यह रशियन सैनिक कह रहे हैं| इसके ज़रिये रशियन जनता और सैनिक भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ ना होने के दावे पश्‍चिमी देश और माध्यम कर रहे हैं| लेकिन, शुक्रवार को राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस प्रचार को छेद देने की कोशिश की|

शुक्रवार को रशिया की राजधानी मास्को में दो लाख लोगों की रैली का आयोजन करके रशियन जनता हमारे साथ ही हैं, यह राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने विश्‍व को दिखाया| इससे पहले यूक्रैन के युद्ध का विरोध करने के लिए रशिया में कुछ लोग सड़क पर उतरें थे| इसका दाखिला देकर रशियन जनता पुतिन के विरोध में होने का दुष्प्रचार पश्‍चिमी देशों ने शुरू किया था|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info