रशियन हमलों में डिनिप्रो में १०० से अधिक यूक्रेनी सैनिक ढ़ेर

- रशिया के रक्षा विभाग का दावा

रशियन हमलों में डिनिप्रो में १०० से अधिक यूक्रेनी सैनिक ढ़ेर

मास्को/किव – डोन्बास क्षेत्र में जोरदार हमलें कर रही रशियन सेना ने पिछले ४८ घंटों में मध्य यूक्रेन को लक्ष्य किया। यूक्रेन के चौथे क्रमांक के शहर डिनिप्रो में स्थित सैन्य ठिकाने एवं रेल मार्ग पर हमले किए गए। इससे यूक्रेन के १०० से अधिक सैनिक मारे गए हैं और आठ बख्तरबंद वाहनों के साथ १३ जंगी वाहनों को तहस नहस करने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने साझा की है। साथ ही बाखमत शहर की जंग में भी यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान होने का वृत्त अमरिकी अखबार ने दिया है। इसी पृष्ठभूमि पर अमरीका अब यूक्रेन को ‘ग्राउंड लौन्चड् स्मॉल डाइमीटर बम’ प्रदान करने की सोच में होने का बयान बायडेन प्रशासन के सूत्र ने किया है।

१०० से अधिकयूक्रेन के कड़ी ठंड़ की पृष्ठभूमि पर रशिया-यूक्रेन युद्ध की गति धीमी होगी, यह दावे विश्लेषक कर रहे थे। लेकिन, वास्तव में रशिया ने हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। पिछले हफ्ते लगातार किए मिसाइल हमलों के बाद रशिया ने डोन्बास, खेर्सन समेत मध्य यूक्रेन को भी लक्ष्य करना शुरू किया। पिछले ४८ घंटों में रशिया ने डिनिप्रो शहर पर जोरदार हमले किए और इसके लिए लड़ाकू विमान और मिसाइल्स इस्तेमाल किए गए। इन हमलों में यूक्रेनी सेना के बख्तरबंद वाहन एवं अन्य हथियारों का भंड़ार नष्ट किया गया। इन हमलों से यूक्रेन के सैन्य ठिकाने के साथ कमांड पोस्ट को भी लक्ष्य किया गया। इसमें यूक्रेनी सेना के १०० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की।

डोन्बास के बाखमत शहर में भी रशियन सेना आगे बढ़ी है, यह जानकारी स्थानीय सैन्य अधिकीर ने प्रदान की। बाखमत में रशिया और यूक्रेन की सेना के हुए संघर्ष में यूक्रेनी सेना को बड़ा जीवित नुकसान उठाना पड़ा। अमरीका के ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ अखबार ने इससे संबंधित खबर प्रसिद्ध की है। इसके अलावा खेर्सन और झैपोरिझिआ में यूक्रेनी सेना की बढ़त प्राप्त करने की कोशिश रशियन सेना ने नाकाम की, यह दावा किया गया है। डोन्बास के ‘स्वातोव-क्रेमिना’ मोर्चे पर भी रशियन सेना के हमले जारी हैं। रशिया ने एवडिवका और कुपिआन्स्क में तोप और रॉकेटस्‌‍ के हमले शुरू किए है, ऐसा यूक्रेन के रक्षा विभाग ने कहा है।

इस बीच, अमरीका ने यूक्रेन को नए हथियार देने की गतिविधियां शुरू की हैं। अमरीका की बोईंग कंपनी ने विकसित किए ‘ग्राउंड लौन्चड् स्मॉल डाइमीटर बम’ यूक्रेन को प्रदान करने का प्रस्ताव बायडेन प्रशासन के सामने होने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ है। रॉकेटस्‌‍ पर लगाए जा रहे ‘प्रिसिजन ग्लाईड बम्स’ जैसें इन बम की मारक ७मता ७० से १५० किलोमीटर है। अगले दो से तीन महीनों में यह यंत्रणा यूक्रेन को प्रदान करना मुमकिन होगा, ऐसा अमरिकी सूत्र ने कहा।

अमरिकी नेतृत्व को यूक्रेन या यूक्रेन की जनता की फिक्र नहीं हैं, बल्कि रशिया को कमज़ोर करने के एक मात्र उद्देश्य से रशिया-यूक्रेन युद्ध को अधिक से अधिक उकसाया जा रहा हैं, यह आरोप अमरीका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पॉल क्रेग रॉबर्टस्‌‍ ने लगाया हैं।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info