यूक्रैन पर सैन्य कार्रवाई का पहला चरण पूरा

- रशिया का दावा

मास्को/किव – यूक्रैन पर पहले चरण की सैन्य कार्रवाई पूर्ण होने का ऐलान रशिया ने किया| यह ऐलान करने के साथ ही रशियन हेलीकॉप्टर्स ने यूक्रैन पर अधिक भीषण हमले किए हैं| इसी बीच अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पोलैण्ड का दौरा करने के बाद पोलैण्ड की सीमा के करीब यूक्रैन के लिव शहर पर रशिया ने जोरदार हमले करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| इसके ज़रिये रशिया के खिलाफ सख्त भूमिका अपना रहे पोलैण्ड को रशिया ने सख्त इशारे देने का दावा किया जा रहा है|

यूक्रैन युद्ध का महीना पूरा हो रहा है और इसी दौरान रशिया ने इस सैन्य कार्रवाई का पहला चरण सफल होने का ऐलान किया| इसमें रशिया ने १,३५१ सैनिक खोए हैं और ३,८२५ सैनिक घायल हुए हैं| लेकिन, यूक्रैन के कब्ज़े वाला ९३ प्रतिशत क्षेत्र रशिया समर्थक गुटों ने आज़ाद किया है, यह जानकारी रशिया ने साझा की| इस पर यूक्रैन के दावे पूरी तरह से अलग हैं| लेकिन, यूक्रैन का युद्ध खत्म करने के लिए रशिया इस युद्ध को अधिक तीव्र कर रही है, ऐसी रपट अमरिकी गुप्तचर विभाग ने पेश की है|

आनेवाले दिनों में रशिया यूक्रैन पर अधिक जोरदार कार्रवाई करेगी, ऐसी चिंता अमरीका और अन्य पश्‍चिमी देश व्यक्त कर रहे हैं| रशिया टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स यानी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगी, यह दावा भी अमरिकी गुप्तचर विभाग द्वारा किए जाने का वृत्त है| तो, रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने किसी कोई भी युद्ध नहीं चाहता, फिर भी परमाणु युद्ध का खतरा बना हुआ है, ऐसे सूचक शब्दों में अमरीका-नाटो को इशारा दिया| इससे पहले रशिया के अस्तित्व को खतरा निर्माण होने पर परमाणु युद्ध छिड़ने से हिचकिचाएंगे नहीं, यह इशारा रशिया के प्रवक्ता पेस्कोव ने दिया था|

इसी बीच, रशिया यूक्रैन में रासायनिक हमले करेगी, ऐसी चिंता अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने व्यक्त की थी| लेकिन, ऐसा होने पर अमरीका यूक्रैन युद्ध में उतरेगी, यह धमकी भी बायडेन ने दी| तो, पोलैण्ड में तैनात अमरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए बायडेन ने हम जल्द ही यूक्रैन जाएँगे, यह संदेश दिया था| इसके बाद अमरीका यूक्रैन के युद्ध में शामिल होगी, ऐसे दावे प्रसिद्ध हुए| लेकिन, वाईट हाऊस ने इस पर खुलासा किया है और राष्ट्राध्यक्ष के बयानों का गलत मतलब निकाला गया है, ऐसा कहा| अमरीका यूक्रैन युद्ध में शामिल नहीं होगी, ऐसा वाईट हाऊस ने फिर से स्पष्ट किया है|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info