येमन के संघर्ष में १०६ की मौत – सौदी के हवाई अड्डे पर हौथी विद्रोहियों के ड्रोन हमले

एड़न/रियाध – येमन में बीते ४८ घंटों के दौरान हुए हमले और हिंसा में १०६ लोग मारे गए हैं। एडन में रविवार के दिन एक सरकारी वाहन पर हुए बम हमले में छह लोग मारे गए और इस हमले में वहां के गवर्नर बाल बाल बच गए। इसी बीच मारिब में हुए संघर्ष में कम से कम हौथी के १०० विद्रोहियों को मारा गया है, यह दावा येमन की सेना कर रही है। हौथी विद्रोहिंयो ने भी शनिवार के दिन सौदी अरब के अहम यात्री हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले किए थे। अमरीका, यूएई, इजिप्ट ने इन ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

१०६ जणांचा बळी, हमले

येमन के राष्ट्राध्यक्ष हादी सरकार और हौथी बागियों के बीच जारी संघर्ष बीते कुछ दिनों से तीव्र हो रहा है। ईरान के समर्थन वाले हौथी विद्रोही मारिब के साथ येमन के प्रमुख शहर एवं उत्तर दिशा में सौदी अरब के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। शुक्रवार से हौथी विद्रोहियों ने मारिब शहर पर कब्ज़ा करने की एक और नाकाम कोशिश की। तकरीबन ४८ घंटों के संघर्ष के बाद येमन की सेना और हादी सरकार से जुड़े हथियारबंद गिरोह ने हौथी विद्रोहियों के हमलों को नाकाम किया।

१०६ जणांचा बळी, हमले

इस दौरान हौथी के कम से कम १०० विद्रोही मारे गए हैं, यह दावा येमन की सेना ने किया। हौथी विद्रोहियों ने इस पर बयान नहीं किया है। लेकिन, स्थानीय वृत्तसंस्था ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तक हौथी विद्रोहियों के ६४ शव मारिब के अस्पताल में लाए गए हैं। बीते कुछ हफ्तों में ईंधन से भरे मारिब पर कब्ज़ा करने के लिए हो रहे संघर्ष में हौथी विद्रोहियों का इतनी बड़ी संख्या में जान का नुकसान हुआ है। इस हमले का प्रतिशोध लेने के लिए हौथी विद्रोहियों ने शनिवार के दिन सौदी अरब के जज़ान शहर के किंग अब्दुल्ला हवाई अड्डे पर विस्फोटकों से भरे ड्रोन्स के हमले किए।

१०६ जणांचा बळी, हमले

सौदी के हवाई अड्डे पर हुए इस हमले में हवाई अड्डे पर मौजूद यात्री और कर्मचारी भी घायल हुए। इनमें सौदी, बांगलादेश और सुड़ान के नागरिकों का समावेश है। यात्री हवाई अड्डे को लक्ष्य करके नागरिकों की जान के लिए खतरा निर्माण करनेवाले हौथी के इस ड्रोन हमले पर जज़ान के डेप्युटी गवर्नर प्रिन्स मोहम्मद बिन अब्दुलअज़ीज़ बहुत क्रोधित हुए। सौदी के यात्री हवाई अड्डों पर बीते कुछ दिनों से हौथी विद्रोहियों के हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

इस हमले के कुछ घंटे बाद ही रविवार की सुबह येमन के एडन शहर में बड़ा बम विस्फोट हुआ। एडन के गवर्नर अहमद लमलास और कृषिमंत्री सालेम अल-सुकात्री के वाहन को लक्ष्य करने की मंशा से आतंकियों ने यह बम विस्फोट किया। लमलास और सालेम इस हमले से बच निकले। लेकिन, इस दौरान हुए शक्तिशाली विस्फोट में छह नागरिक मारे गए और अन्य गंभीररूप से घायल हुए।

येमन अब फिर से बड़े संघर्ष की दहलिज पर खड़ा है, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने कुछ दिन पहले ही दिया था। अमरीका ने सौदी अरब से अपनी हवाई सुरक्षा यंत्रणा हटाने से सौदी के हवाई सुरक्षा पर असर पड़ा है। हौथी विद्रोही इसका लाभ उठाकर सौदी पर हमले बढ़ा रहे हैं। बीते महीने में सीधे सौदी के पूर्वीय क्षेत्र पर मिसाइल छोड़कर हौथी ने अपने इरादे सार्वजनिक किए थे। जवाब में सौदी ने हौथी पर हमले किए और अन्य अरब मित्रदेश भी सौदी के गुट की तरफ से इस संघर्ष में उतरेंगे। इससे येमन में फिर से संघर्ष भड़केगा, यह इशारा इन विश्‍लेषकों ने पहले ही दिया था।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info