यूक्रैन पर हमले तीव्र करके रशिया ने दिया युद्धविराम का नया प्रस्ताव

मास्को/किव – यूक्रैन पर हमलों की तीव्रता बढ़ाते ही रशिया ने यूक्रैन के सामने युद्धविराम का नया प्रस्ताव रखा है| रशिया के क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी साझा की| लेकिन, इस प्रस्ताव के बावजूद यूक्रैन सरकार रशिया के साथ बातचीत के लिए गंभीर ना होने का आरोप पेस्कोव ने लगाया है| इसी बीच, रशियन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाकारोवा ने यूक्रैन सरकार पर दूसरे देश का नियंत्रण होने का आरोप लगाया और इसकी वजह से यह सरकार अपनी मॉंगें लगातार बदलती रहती है, ऐसी फटकार भी लगायी है|

युद्धविराम का नया प्रस्ताव

डोन्बास क्षेत्र के करीब रशिया ने अपनी सैन्य गतिविधियॉं काफी बढ़ाई हैं| साथ ही पूर्व यूक्रैन पर भी रशिया के हमले तेज़ हुए हैं| मारिओपोल शहर में यूक्रैन की सेना को रशिया ने शरणा आने की फिर से सूचना की है| इसके लिए मुहैया किया गया समय बीत रहा है यह कहकर रशियन अधिकारी ने वहां पर मौजूद यूक्रैन की सेना को अंतिम इशारा दिया| वहां पर यूक्रैन की सेना का अधिकारी हमारे सामने शरण आने के अलावा अन्य विकल्प ना होने का बयान करने का वीडियो प्रसिद्ध किया गया है| मारिओपोल में यूक्रैन की सेना हतबल हो चुकी है और इसी बीच इस युद्ध में रशिया का बड़ा नुकसान होने के दावे यूक्रैन कर रहा है|

ऐसी स्थिति में रशिया के क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यूक्रैन को पुख्ता शब्दों में दिए गए प्रस्ताव की जानकारी माध्यमों से साझा की| इस पर बोलते हुए दिमित्री पेस्कोव ने ड़टकर बयान किया कि, यूक्रैन की सरकार पर हमारा बिल्कुल भरोसा नहीं है| इसी बीच रशियन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ज़ाकारोवा ने ‘भरोसा करें, लेकिन छाननी करें’, इस बचन की याद दिलायी| लेकिन, यूक्रैन के विषय पर भरोसा करने का सवाल ही नहीं उठता, ऐसा कहकर छाननी किए बिना यूक्रैन के साथ कारोबार करना मुमकिन ना होने की बात ज़ाकारोवा ने स्पष्ट की|

युद्धविराम का नया प्रस्ताव

यूक्रैन सरकार दूसरे देश द्वारा नियंत्रित की जा रही है| इसलिए यूक्रैन सरकार ने अब तक कई बार चर्चा के दौरान अपनी मॉंगों में बदलाव किया है और इसकी वजह से इस सरकार पर भरोसा करना मुमकिन ही ना होने का दावा ज़ाकारोवा ने किया है| इसी दौरान रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने रशियन सेना यूक्रैन की जनता को लक्ष्य कर रही है, यह पश्‍चिमी देशों ने लगाए आरोप ठुकराए हैं| अमरीका में स्थित रशियन दूतावास ने दावा किया है कि, रशिया को मुश्किलों से घेरने की अमरीका की नीति काफी असफल रही है| यह नाकाम नीति अमरीका बदले, यह भी रशियन दूतावास ने कहा है| साथ ही यूक्रैन की सरकार के ज़रिए अमरीका यह युद्ध लंबा चलाने की तैयारी कर रही है, यह आरोप अब अधिक की तीव्र हो रहा है|

इस युद्ध में अब तक ५० लाख से अधिक लोगों ने यूक्रैन से अन्य देशों में स्थानांतरण किया है| आनेवाले दिनों में इस युद्ध की तीव्रता बढ़ने के संकेत देकर रशिया ने इस युद्ध का दूसरा चरण शुरू होने का ऐलान किया है| इसके बाद रशिया ने यूक्रैन को प्रस्ताव देकर हम अब भी इस युद्ध को रोकने के लिए उत्सुक होने की बात दर्शाई है| साथ ही यूक्रैन सरकार अब भी यह युद्ध रोकने के लिए गंभीर ना होने की बात रशिया फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करती दिख रही है|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info