डोन्बास समेत दक्षिण और मध्य यूक्रेन में रशिया के जोरदार हमले

मास्को/किव – यूक्रेन के डोन्बास क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने के लिए रशिया ने अपने हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाई है। बीते २४ घंटों में रशिया ने डोन्बास के दो शहरों पर कब्ज़ा किया है और सेवेरोडोनेत्स्क और लिशिचान्स्क पर कब्ज़ा करने के लिए आखरी लड़ाई हो रही है। डोन्बास के साथ ही मध्य यूक्रेन के डिनिप्रोपेट्रोवस्क एवं दक्षिणी ओर के झैपोरिझ्झिआ प्रांत में भी मिसाइल और हवाई हमले होने की जानकारी सामने आयी है।

मध्य यूक्रेन

मारिपोल पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया ने अपना सैन्य अभियान डोन्बास पर केंद्रीत किया है। डोन्बास की प्रमुखता से यूक्रेन के अहम औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर पहचाना जाता है। कोयले की खदानें, शेल गैस के भंड़ार, भारी मशिनरी के निर्माण की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में यह क्षेत्र अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में रशियन बोली बोलनेवालों की संख्या अधिक होने से कई मुद्दों पर यह क्षेत्र रशिया के साथ अधिक करिबियां बनाए हुए है। इसी वजह से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने डोन्बास पर रशिया का कब्जा प्राथमिकता का मुद्दा बनाने की बात कही जा रही है।

मध्य यूक्रेन

फ़रवरी के अन्त में यूक्रेन पर हमला करने के बाद रशियन सेना ने इस क्षेत्र की मुहिम धीमी गति से जारी रखी थी। लेकिन, यूक्रेन पर हमले के दूसरे चरण में रशिया ने अपना पूरा ध्यान डोन्बास पर केंद्रीत किया दिख रहा है। अगले कुछ दिनों में रशियन फौज ने डोन्बास पर पूरा कब्ज़ा पाने पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन युद्धविराम का ऐलान कर सकते हैं, ऐसे दावे भी माध्यम एवं विश्लेषक कर रहे हैं। रशियन सेना के वर्तमान हमले इसकी पुष्टि करते हैं।

मध्य यूक्रेन

पिछले कुछ दिनों में रशिया ने डोन्बास के लुहान्स्क प्रांत के अधिकांश हिस्से पर कब्ज़ा किया है। लुहान्स्क की राजधानी सेवेरोडोनेत्स्क पर कब्ज़ा करने के बाद यह पूरा प्रांत रशिया के कब्ज़े में होगा। इसके लिए अगले हफ्ते से सेवेरोडोनेत्स्क पर तीव्र हमले हो रहे हैं और शहर के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने में रशियन सेना सफल हुई है। सेवेरोडोनेत्स्क के साथ ही डोनेत्स्क की राजधानी लिशिचान्स्क पर कब्ज़ा करने के लिए भी निर्णायक संघर्ष जारी है। रशियन सेना ने इस शहर को घेरने की तैयारी करने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की। इससे पहले डोनेत्स्क के ‘स्विटलोडार्स्क’ शहर पर रशिया ने कब्ज़ा किया है।

दो प्रमुख शहरों के अलावा क्रैमाटोर्स्क, लिमन, एवडिवका और बाखमत पर भी हमले हो रहे हैं। रशियन सेना ने तोप, टैंक्स और रॉकेटस्‌‍ के साथ ही बड़ी मात्रा में हवाई हमले करने की जानकारी यूक्रेन के अधिकारी ने प्रदान की। डोन्बास के अलावा मध्य यूक्रेन के डिनिप्रोपेट्रवस्क और दक्षिणी ओर के झैपोरिझ्झिआ प्रांत पर ही जोरदार हमले शुरू किए हैं। बुधवार को झपोरिझ्झिआ प्रांत पर रशिया ने चार क्रूज़ मिसाइल्स दागीं। डिनिप्रोपेट्रोवस्क पर भी तीन मिसाइल्स दागी गयीं और हवाई हमले होने की जानकारी स्थानिक अधिकारी ने प्रदान की। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने रशिया के हमले के विरोध में पश्चिमी देशों की एकजुट ना होने का आरोप लगाया है।

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info