अमरिका के सभापति ने ताइवान का दौरा किया तो चीन शांत नहीं बैठेगा

- चीन के विदेश मंत्रालय का अमरीका को इशारा

बीजिंग/सिंगापूर – अमरिकी सिनेट की सभापति का एशिया दौरा शुरू हुआ है और उनके इस दौरे से चीन काफी बेचैन है। चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरीका को फिर शॆ सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी। पेलोसी ताइवान की दौरे पर जाएंगी तो चीन शांत नहीं बैठेगा, यह चेतावनी भी चीन के विदेश मंत्रालय ने दी। चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के मुखपत्र ने पिछले हफ्ते पेलोसी के विमान को गिराने की धमकी दी थी।

चीन शांत

अमरिकी सिनेट की सभापति नैन्सी पेलोसी रविवार देर समय सिंगापुर पहुँची। उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्राध्यक्षा ली हिन लूंग से मुलाकात की। इसके बाद पेलोसी अमरीका के सहयोगी देश दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा कर रही हैं। लेकिन, अपने इस एशियाई दौरे में पेलोसी ताइवान जाएंगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पेलोसी के दफ्तर ने इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की है।

लेकिन, पेलोसी का ताइवान दौरा लगभग तय होने का दावा अमरीका एवं ताइवान के माध्यम कर रहे हैं। मंगलवार रात पेलोसी ताइवान की राजधानी ताइपे में दाखिल होंगीं, ऐसा ताइवान के समाचार चैनल कह रहे हैं। इसी बीच अमरीका ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र में अपने विशाल विमान वाहक युद्धपोत ‘यूएसएस रोनाल्ड रीगन’ एवं लड़ाकू विमान रवाना करने की गतिविधियाँ तेज़ करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में पैसिफिक महासागर के हवाई द्विपों के करीब जारी ‘रिमपैक’ युद्धाभ्यास में शामिल अमरीका की ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’, एम्फिबियस युद्धपोत ‘यूएसएस एसेक्स’ भी तैयार होने के दावे किए जा रहे हैं।

चीन शांत

इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन, इस वजह से चीन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पेलोसी की संभावित ताइवान यात्रा को लेकर अमरीका को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी। अमरिकी सियासत में तीसरे क्रमांक की नेता, सिनेट की सभापति ताइवान के दौरे पर जाते समय चीन की पिपल्स लिबरेशन आर्मी शांत नहीं बैठेगी, ऐसी चेतावनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने दी। चीन की संप्रभुता को चुनौती देनेवालों को मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी लिजियान ने दी।

‘अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ‘वन चायना पॉलिसी’ और चीन के तीन समझौतों का पालन करें और ताइवान की आज़ादी की माँग करनेवालों का समर्थन करना छोड़ दें तो वह अमरीका के हित में होगा’, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय ने धमकाया है। पिछले हफ्ते से पेलोसी के संभावित ताइवान यात्रा के मुद्दे पर चीन ने बायडेन प्रशासन को चौथी बार धमकाया है।

पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन से फोन पर बातचीत करते हुए यह चेतावनी दी थी कि,अमरीका ‘आग से ना खेले।’ तभी, चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने खुलेआम इशारा दिया था कि, पेलोसी का सैन्य विमान या हेलीकॉप्टर रॉकेट हमला करके गिराया जाएगा। इसके कुछ ही घंटों बाद चीन की सेना के‘ ऐटीथ ग्रुप आर्मी’ ने वायबो नामक चीनी सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया था कि, ‘युद्ध के लिए तैयार रहें’। चीनी सेना के इस पोस्ट को लाखों ने लाईक्स करने का दावा ग्लोबल टाईम्स ने किया था। साथ ही पेलोसी के इस दौरे की वजह से ताइवान का चीन में विलय आसान होगा, यह इशारा भी ग्लोबल टाईम्स दे रहा है।

इसी बीच सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने सीधे अमरीका को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। ऐसे में अमरीका के विमान वाहक युद्धपोत की तैनाती की प्राप्त हो रही खबरें ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इसी बीच चीन ताइवान पर हमला करने का अवसर ढूंढ़ रहा है, यह इशारा अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने दिया था।

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info