ईरान को परमाणु अस्त्र हासिल करने से रोकने का यही अवसर है

- इस्रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की चेतावनी

जेरूसलम/वॉशिंग्टन – ‘ईरान ने परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन की शुद्धता की मात्रा बढ़ाकर ८४ प्रतिशत की है। परमाणु बम बनाने के लिए युरेनियम संवर्धन की मात्रा ९० प्रतिशत होनी चाहिए है। इसकी वजह से परमाणु अस्त्र हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाले ईरान को रोकना पडेगा। वरना उसे कभी रोकना संभव नहीं होगा’, ऐसी चेतावनी इस्रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ताची हानेबी ने दी। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग द्वारा पेश जानकारी को आधार पर अमरीका अब ईरान को सैन्यकी स्तर पर खतरनाक देश घोषित करे, ऐसी मांग इस्रायल ने की है।

परमाणु अस्त्र

पिछले दो दिनों से दो शीर्ष वृत्तसंस्थाओं ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग का दाखिला देते हुए सनसनी फैलाने वाली जानकारी प्रसिद्ध की है। ईरान ने ८४ प्रतिशत शुद्धता के युरेनियम का संवर्धन किया है, ऐसी जानकारी दो राजनीतिक अधिकारियों ने हमें दी। आयोग की रपट में यह दर्ज़ है, ऐसा इन अधिकारियों का कहना है। परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक ९० प्रतिशत की मात्रा से ईरान अब भी छह प्रतिशत दूर है। इसकी वजह से ईरान ने जानबूझकर इतनी शुद्धता के युरेनियम का संवर्धन किया है, या यह गलती से हुआ है, इसकी जांच आयोग कर रहा है, ऐसा इन अधिकारियों का कहना है।

परमाणु अस्त्र

अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्थाओं ने प्रसिद्ध की हुई खबर का संज्ञान लेकर ईरान ने अपना पक्ष रखा। यह खबर सच्चाई से दूर है, ऐसा ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बेहरुज़ कमालवंदी ने स्पष्ट किया। साथ ही ईरान ने ६० प्रतिशत शुद्धता के युरेनियम का संवर्धन करने का बयान करके पश्चिमी माध्यमों ने लगाए आरोप कमालवंदी ने ठुकराए। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित इस वृत्त पर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, ईरान का परमाणु कार्यक्रम हमारी सुरक्षा के लिए खतरा होने का दावा करने वाले इस्रायल ने इस खबर के आधार पर चेतावनी जारी की है।

परमाणु अस्त्र

‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम की सामने आ रही जानकारी चिंताजनक है। ईरान का यह परमाणु कार्यक्रम असैन्य नहीं बल्कि सैन्यकी इस्तेमाल के लिए है। पिछले कई सालों से इस्रायल लगातार ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझाने की कोशिश कर रहा था’, ऐसा पुख्ता बयान इस्रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ताची हानेबी ने किया। अब ६ मार्च को वियना में परमाणु ऊर्जा आयोग की विशेष बैठक होगी। इस दौरान ईरान के खिलाफ सख्त भूमिका अपनाने का निर्णय लें, यह आवाहन भी हानेबी ने किया।

इसी बीच, ईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब पहुंचा है और ऐसे में अमरीका ही ईरान को धमकाए, ऐसा आवाहन इस्रायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने किया। बहरीन में तैनात अमरीका के ‘फिफ्थ फ्लीट’ के प्रमुख वाईस एडमिरल ब्रैड कूपर ने ईरान के परमाणु गतिविधियों पर नज़र रखने का बयान किया है।

English         मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info