रशिया ने डोनेत्स्क में अमरिकी कान्ट्रैक्ट सैनिकों के साथ विदेशी दलों को लक्ष्य किया

- रशियन रक्षा विभाग की जानकारी

मास्को/किव – खार्किव से पीछे हटने के बाद रशियन सेना ने शुरू किए जोरदार हमलें जारी रखे हैं। पिछले २४ घंटों में रशिया ने खार्किव के साथ डोन्बास क्षेत्र एवं दक्षिणी ओर के मायकोलेव क्षेत्र में बड़े हमलें किए। डोन्बास क्षेत्र में यूक्रेन की सहायता कर रहें अमरीका के निजी कान्ट्रैक्ट सैनिकों के साथ विदेशी दलों को लक्ष्य करने की जानकारी रशियन रक्षाबलों ने प्रदान की। इसी बीच, मायकोलेव प्रांत में पिव्हडेनोक्रेन्स्क परमाणु प्रकल्प के करीब मिसाइल हमला होने का दावा यूक्रेन ने लगाया हैं। इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के सेनाप्रमुख जनरल मार्क मिले ने करीबी समय में रशिया के हमलें अधिक तीव्र हो सकते हैं, ऐसें संकेत दिए।

कान्ट्रैक्ट सैनिकों के साथ

यूक्रेन की सेना ने कुछ दिन पहलें खार्किव में किए जवाबी हमलों में रशिया का नुकसान हुआथा। रशियन सैन्य दलों को पीछे भी हटना पड़ा था। रशियन सेना के ऐसें पीछे हटने की गूंज रशिया समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई पड़ी थी। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी इसका संज्ञान लिया। ‘रशियन सेना पर अधिक दबाव बनाने की कोशिश हुई तो रशिया आगे अधिक आक्रामक और जोरदार हमलें करेगी’, यह चेतावनी भी रशिया ने दी थी। राष्ट्राध्यक्ष के इस बयान के बाद रशियन सेना ने यूक्रेन में जोरदार हमलें शुरू किए थे।

कान्ट्रैक्ट सैनिकों के साथ

पिछले तीन दिनों में रशियन सेना यूक्रेनी शहर, सैन्य ठिकाने, बुनियादी सुविधाओं के साथ हथियारों के भंड़ारों पर लगातार हमलें कर रही हैं। इनमें रशिया को पीछे हटना पड़ा था उस खार्किव प्रांत का भी समावेश हैं। खार्किव के बिजली प्रकल्प के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं को लक्ष्य किया जा रहा हैं। दूसरीं ओर डोन्बास प्रांत में धीमी गति से शुरू अभियान को भी रशिया ने गतिमान किया हैं। पिछले २४ घंटों में रशिया ने क्रैमाटोर्स्कएवं बाखमत के करीबी क्षेत्र पर हवाई और मिसाइल हमलें किए।

इन हमलों में अमरीका के निजी कान्ट्रैक्ट सैनिकों के ठिकाने को लक्ष्य किया गया। यह ठिकाना ‘कॉन्स्टेलिस प्राइवेट सिक्युरिटी ग्रुप’ का था, यह दावा भी किया गया हैं। साथ ही विदेशी सैनिकों के दल पर हमला करके उनका भारी नुकसान करने की जानकारी भी रशियन रक्षा विभाग ने साझा की। डोन्बास क्षेत्र के १२० ठिकानों पर हमलें करने की बात रशिया ने कही। साथ ही दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन एवं मायकोलेव प्रांत मेंभी रशिया ने जोरदार हमलें किए हैं।

कान्ट्रैक्ट सैनिकों के साथ

मायकोलेव में रशियन सेना ने पिवडेनोक्रेन्स्क परमाणु ऊर्जा प्रकल्प के करीब मिसाइल हमला होने का आरोप यूक्रेन ने लगाया। यूक्रेन केरक्षा विभाग ने इसके कुछ फोटो एवं वीडियो भी जारी किया हैं। परमाणु प्रकल्प से मात्र ३०० मीटर दूरी पर मिसाइल गिरने की बात यूक्रेन ने कही। रशिया की यह हरकत आतंकवाद का हिस्सा हैं, यह आरोप भी यूक्रेन की यंत्रणा ने लगाया हैं। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने पूरे युक्रेन पर कब्ज़ा किए बिना यूक्रेन की सेना रुकेगी नहीं, यह चेतावनी दी हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info