अमरीका की परमाणु युद्ध की तैयारी आखिरी चरण में है

- उत्तर कोरिया का गंभीर आरोप

सेउल – ‘अमरीका और दक्षिण कोरिया की वायु सेना इतिहास का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास करना यानी उत्तर कोरिया के विरोध मे अमरीका परमाणु युद्ध की तैयारी कर रही हैं। अमरीका लिखीत परमाणु युद्ध की कथा अंतिम चरण में पहुँची हैं। काफी लापरवाही से हो रहा युद्धाभ्यास उत्तर कोरिया की संप्रभुता को चुनौती देता हैं। इसे उचित समय पर बंद नहीं किया तो अमरीका को उतना ही ताकतवर जवाब मिलेगा’, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दी। इसके ज़रिये उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण का संदेश दिया, ऐसा दावा कोरियन विश्लेषक कर रहे हैं।

परमाणु युद्ध की तैयारी

सोमवार से अमरीका और दक्षिण कोरिया के वायु सेना का ‘विजिलंट स्टॉर्म’ युद्धाभ्यास शुरू हुआ। इसमें दोनों देशों के करीबन २४० लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर्स शामिल हुए हैं। अमरीका और दक्षिण कोरिया ने अमरीका से खरीदे स्टेल्थ ‘एफ-३५’ विमान पहली बार इस युद्धाभ्यास मे प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। इस युद्धाभ्यास में कम से कम १,६०० उड़ान भरी जाएगी और लगातार २४ घंटे हवाई हमले करने का अभ्यास भी किया जाएगा। अमरीका और दक्षिण कोरिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी इस युद्धाभ्यास का अप्रत्यक्ष हिस्सा होगा। ऑस्ट्रेलियन वायुसेना के ईंधन वाहक टैंकर विमान लगातार २४ घंटे चलनेवाले इस युद्धाभ्यास मे अमरिकी और दक्षिण कोरियाई विमानों को ईंधन की आपुर्ति करेंगे।

पिछले पांच सालों में पहली बार अमरीका और दक्षिण कोरिया की वायुसेना का इतना बड़ा युद्धाभ्यास हो रहा हैं। अप्रैल महीने से अमरीका और दक्षिण कोरिया के रक्षाबल समय समय पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तुबर के लगातार तीन महीनें इन दोनों देशों के थलसेना और नौसेना ने युद्धाभ्यास किया था। इसमे जापान के विध्वंसक भी शामिल हुए ते। इन युद्धाभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया ने पहले ही चेतावनी दी थी। लेकिन, शुक्रवार तक होनेवाले इस युद्धाभ्यास पर उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सीधे धमकाया। इस वजह से इसकी गंभीरता बढ़ने का दावा किया जा रहा हैं।

परमाणु युद्ध की तैयारी

कोरियन क्षेत्र में लगातार युद्धाभ्यास का आयोजन करके अमरीका और अमरीका के इशारों पर नाच रहीं दक्षिण कोरिया की सरकार इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं, यह आरोप उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने लगाया। साथ ही पहले की चेतावनी को अनदेखा करके अमरीका ने यह युद्धाभ्यास करने की आलोचना उत्तर कोरिया ने की। अमरीका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास की वजह से इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति काफी गंभीर होने का आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया। इस युद्धाभ्यास के ज़रिये उत्तर कोरिया के खिलाफ परमाणु युद्ध छिड़ने की अमरीका ने लिखी कथा अंतिम चरण में पहुँची हैं, यह दावा उत्तर कोरियन विदेश मंत्रालय ने किया।

देश की संप्रभुता, जनता की सुरक्षा के लिए उत्तर कोरियन सेना हमेशा तैयार रहती है। इस वजह से अमरीका यह युद्धाभ्यास आगे जारी रखकर उत्तर कोरिया को उकसाने की कोशिश करती हैं तो उसे उतना ही ताकतवर जवाब मिलेगा, ऐसा उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने धमकाया है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info