पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की जनता को भट्टी में झोंक दिया है – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की जनता को भट्टी में झोंक दिया है – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेनमास्को/किव – राजधानी किव समेत सात शहरों में ब्लैकआऊट किया जाएगा, ऐसा ऐलान यूक्रेन की यंत्रणाओं ने किया। शनिवार सुबह रशिया ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी सुविधाओं पर मिसाइल्स एवं ड्रोन के जोरदार हमलें किए थे। इसके बाद यूक्रेनी यंत्रणाओं को ब्लैकआऊट का ऐलान करना पड़ा। रशिया और रशियन जनता के खिलाफ द्वेष फैलाने की काफी बड़ी कीमत यूक्रेन और यूक्रेन की जनता को भुगतनी पड़ रही हैं। इसके लिए यूक्रेन की हुकूमत और उनके पीछे खड़े पश्चिमी देश ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने यूक्रेन की जनता को भट्टी में धकेला हैं, ऐसी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की।

मिसाइल और ड्रोन्स के ज़रिये रशिया यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं को लक्ष्य कर रही हैं। इस वजह से यूक्रेनी जनता को पानी और बिजली जैसीं बुनियादी सुविधा प्राप्त होना बड़ा कठिन होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, यूक्रेनी सेना ने रशिया में हमलें करने की किमत यूक्रेन को अदा करनी ही होगी, ऐसीं चेतावनीयां रशिया दे रही हैं। साथ ही यूक्रेन की जनता से अपना बैर नहीं, सीर्फ यूक्रेन की हुकूमत ने अपनाई रशिया विरोधी नीति की वजह से यह संघर्ष शुरू हुआ हैं, ऐसा दावा रशिया कर रही हैं। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी रशिया के खिलाफ फैलाई जा रही द्वेष की काफी बड़ी कीमत यूक्रेन और यूक्रेन की जनता को चुकानी पड़ रही हैं, ऐसा फिर से कहा है।

यह संघर्ष शुरू भड़काने वालों ने यूक्रेन की जनता को इस तरह से भट्टी में धकेल दिया है कि, मानो यूक्रेन में किसी का अस्तित्व ही नहीं हैं, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रेन को उकसा रही अमरीका की अप्रत्यक्ष आलोचना की। लेकिन, रशियन जनता में यूक्रेन की जनता को लेकर कभी भी द्वेष भाव नहीं था, उल्टा रशियन जनता यूक्रेन की जनता का सम्मान करती रही हैं। आज भी रशियन जनता में यूक्रेन के प्रति यही प्रेम और सम्मान की भावना कायम हैं। यूक्रेन के साथ रशिया का शुरू मौजूदा संघर्ष भी कुछ लोगों ने जानबूझ्ाकर भड़काया हैं, ऐसा जोरदार हमला पुतिन ने किया।

इसी बीच अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यूक्रेन की राजधानी किव में राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झ्ोलेन्स्की से मुलाकात की। इस दौरान अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यूक्रेन को अमरीका का पूरा समर्थन रहेगा, ऐसी गवाही दी। साथ ही अमरीका ने यूक्रेनी सेना के लिए अतिरिक्त ४० करोड़ डॉलर्स सहायता घोषित की। इसके अनुसार यूक्रेन की सेना को अमरीका ‘टी-७२ टैंक’ और २५० ‘एम१११७’ बख्तरबंद वाहन, ४० आर्म्ड रिवरिंग बोटस्‌‍, ११०० घोस्ट कामिकाझ्ाी ड्रोन्स की आपूर्ति करेगी।

English       मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info