रशिया-यूक्रेन युद्ध सर्वंकष वैश्विक संघर्ष में तब्दील होगा

- नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग की चेतावनी

ऑस्लो/मास्को/वॉशिंग्टन – ‘रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में शुरू किया युद्ध बेकाबू होने का ड़र है। यह युद्ध पश्चिमी देश जैसे व्यापर संघर्ष में तब्दील हो सकता है’, ऐसी गंभीर चेतावनी नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने दी। रशिया-यूक्रेन युद्ध वैश्विक संघर्ष में तब्दील ना हो, इसलिए नाटो की लगातार कोशिश जारी है, यह दावा भी स्टॉल्टनबर्ग ने किया। नाटो प्रमुख यह दावा कर रहे थे तभी अमरीका ने यूक्रेन को २७.५ करोड़ डॉलर्स के नए हथियारों की सहायता घोषित की है। इस सहायता पर रशिया ने तीव्र नाराज़गी जतायी है और यूक्रेन संघर्ष को अधिक भडकाकर अमरीका इसे उग्र रूप दे रही है, ऐसी कड़ी आलोचना रशिया के विदेश विभाग ने की है।

संघर्ष में तब्दील

रशिया और यूक्रेन में कडाके की ठंड़ पड रही है फिर भी दोनों देशों में संघर्ष थमने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बल्कि, दोनों अधिकाधिक हिस्से पर कब्ज़ा पाने की कोशिश कर रहे हैं और रशिया ने अपने हमले अधिक प्रखर किए हैं। डोनेत्स्क प्रांत में रशिया आगे बढ़ रही है और खार्किव, खेर्सन में भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसके जवाब में यूक्रेन ने रशियन शहरों एवं ठिकानों को लक्ष्य करना शुरू किया है। इस पृष्ठभूमि पर नाटो प्रमुख का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

संघर्ष में तब्दील

नॉर्वे के समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में स्टॉल्टनबर्ग ने कहा कि, यूक्रेन संघर्ष प्रति दिन अधिक खतरनाक होता जा रहा है। ‘यूक्रेन में भयंकर संघर्ष हो रहा है। इसमें गलती हुई तो यह अधिक भीषण हो जाएगा। आगे चलकर यह संघर्ष नाटो और रशिया के सर्वंकष युद्ध में तब्दील हो सकता है’, ऐसी चेतावनी नाटो के प्रमुख ने दी। सर्वंकष युद्ध की संभावना है और यूरोप के अधिकाधिक देश युद्ध में ना उतरें इसके लिए लगातार कोशिश करनी पडेगी, यह भी स्टॉल्टनबर्ग ने कहा है।

संघर्ष में तब्दील

नाटो के प्रमुख सर्वंकष युद्ध की चेतावनी दे रहे थे, तभी अमरीका ने यूक्रेन को हथियारों की नई सहायता देने का ऐलान किया। २७.५ करोड़ डॉलर्स की इस सहायता में ‘हायमार्स सिस्टम’ के लिए आवश्यक रॉकेटस्‌, ‘एण्टी ड्रोन सिस्टम’ एवं हवाई सुरक्षा यंत्रणा का समावेश है। अमरीका ने पिछले ११ महीनों में यूक्रेन के लिए तकरीबन २० अरब डॉलर्स की रक्षा सहायता प्रदान की है। अगले पांच सालों में यूक्रेन को ‘पैट्रियॉट’ मिसाइल, प्रगत मिसाइल विरोधी यंत्रणा एवं ‘क्लस्टर म्युनिशन्स’ प्रदान करने की गतिविधियां शुरू होने के संकेत भी अमरिकी सूत्रों ने दिए हैं। अमरीका से प्राप्त हो रहे हथियारों की इस सहायता की पृष्ठभूमि पर यूक्रेन इन हथियारों से क्रिमिया में हमले कर सकता है, यह दावा यूक्रेन के वरिष्ठ नेताओं ने किया है। अमरीका ने भी रशियन सीमा में हमले करने के लिए यूक्रेन को अनुमति देने का वृत्त ब्रिटीश माध्यमों ने प्रसिद्ध किया है।

अमरीका की इन हथियारों की सहायता पर रशिया ने तीव्र बयान किया है। ‘अमरीका द्वारा हथियारों की सहायता संघर्ष को अधिक भडकानेवाली साबित हो रही है। अमरीका को यूक्रेन संघर्ष सन २०२५ तक जारी रखना है। उसने घोषित की हुई योजनाओं से इसकी पुष्टि होती है’, ऐसी आलोचना रशियन विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने की।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info