अमरीका की खतरनाक नीति के कारण रशिया-अमरीका संघर्ष की दहलीज पर पहुँचे हैं

- रशियन विदेश विभाग की चेतावनी

मास्को/वॉशिंग्टन – अमरीका की खतरनाक और अदूरदर्शी नीति की वजह से रशिया और अमरीका एक-दूसरे के खिलाफ संघर्ष की दहलीज पर खड़े हैं, ऐसी चेतावनी रशिया के विदेश विभाग ने दी है। कुछ दिन पहले अमरीका ने दोनों देशों में ताल्लुकात बिगडने के लिए रशिया ज़िम्मेदार है, यह आरोप लगाया था। इसके जवाब में रशियन विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिया झाखारोवा ने अमरीका ही इस बढ़ते तनाव के लिए ज़िम्मेदार है, ऐसा आरोप लगाया। अमरीका में नियुक्त रशियन राजदूत एनातोली एन्टानोव ने भी रविवार को रशिया के प्रति मानसिकता पर गौर करें तो अमरिका अब भी शीतयुद्ध से बाहर नहीं निकली है, ऐसी आलोचना की थी।

संघर्ष की दहलीज

रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका और पश्चिमी देशों ने अमरीका के खिलाफ जोरदार मोर्चा तैयार किया है। पूरे विश्व में रशिया विरोधी माहौल बनाकर अधिकाधिक देशों को अपने गुट का हिस्सा बनने के लिए मज़बूर किया जा रहा है। इसी बीच रशिया पर भारी मात्रा में प्रतिबंध लगाकर रशियन अर्थव्यवस्था और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की हुकूमत को कमज़ोर बनाने की कोशिश भी जारी है। लेकिन, अमरीका के साथ पश्चिमी देशों की इन हरकतों पर रशिया ने करारा और पुख्ता जवाब दिया है। इसकी वजह से दोनों देशों के ताल्लुकातों में लगातार तनाव निर्माण हो रहा है और एक-दूसरे से किए गए समझौते एवं समझदारी भी खत्म हुई है।

संघर्ष की दहलीज

अमरीका और मित्रदेश इसके लिए रशिया पर आरोप लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते अमरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राईस ने रशियन गतिविधियों के कारण अमरीका और रशिया के संबंध अस्थिर और अनिश्चित हुए हैं, यह आरोप लगाया था। अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन लगातार रशियन विदेश मंत्री से संपर्क में होने का दावा भी प्राईस ने किया था। लेकिन, रशियन प्रवक्ता ने अमरीका के आरोप और दावे स्पष्ट शब्दों में ठुकराए है।

‘रशियन विदेश मंत्री के संपर्क में होने के मुद्दे पर अमरीका के प्रवक्ता स्पष्टरूप से झूठ बोल रहे हैं। दोनों देशों के मंत्रियों में आखरी बातचीत जुलाई के अन्त में हुई थी’, ऐसा रशियन प्रवक्ता झाखारोवा ने जवाब में कहा है। अमरीका के ताल्लुकात स्थिर रखने के लिए रशिया ईमानदारी से कोशिश कर रही है, इस पर भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया।

संघर्ष की दहलीज

‘अमरीका तनाव अधिकाधिक बढ़ने की दिशा में गतिविधियां कर रही है। किसी भी स्थिति में अमरीका का वर्चस्व बनाए रखना ही अमरीका की नीति है। सुरक्षा के मुद्दे पर गारंटी प्राप्त हो, इसके लिए चर्चा करने में भी अमरीका उत्सुक नहीं है। मौजूदा समस्या अमरीका की अनिच्छा के कारण उभरी है’, ऐसा आरोप विदेश विभाग की प्रवक्ता झाखारोवा ने लगाया। संघर्ष का विस्फोट ना हो, इसके लिए रशिया अब भी अमरीका से विभिन्न स्तरों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, यह दावा भी झाखारोवा ने किया।

इसी बीच, यूक्रेन ने रशियन क्षेत्र पर किए हमले में अमरिकी ‘हार्म मिसाइल्स’ का इस्तेमाल करने की जानकारी सामने आयी है। रशियन रक्षा बलों ने अमरीका के चार हार्म मिसाइलों को गिराने की जानकारी साझा की। रशिया-यूक्रेन सीमा पर स्थित बेलगारोद प्रांत में मिसाइल हमले की कोशिश हुई, ऐसा रशियन सूत्र ने कहा। यूक्रेन को प्रदान हुए अमरिकी हथियार और अन्य यंत्रणा रशिया को लक्ष्य करेंगे, ऐसी चेतावनी रशिया ने पहले ही दी थी।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info