रशिया घोषित युद्ध विराम ठुकराकर यूक्रेन ने किए रशियन सेना पर हमले

मास्को/किव/वॉशिंग्टन – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ३६ घंटे के लिए यूक्रेन युद्ध रोकने का ऐलान किया था। इस युद्ध विराम के बीच में भी यूक्रेन की सेना ने लुहान्स्क, डोनेत्स्क और झैपोरिझिया में मौजूद हमारी फौज पर हमले किए, ऐसा आरोप रशिया ने लगाया है। इसी बीच, रशिया का यह युद्ध विराम धकोसला होने का आरोप भी लगाया जा रहा है। साथ ही अमरीका ने हमारे लिए घोषित की हुई करीबन तीन अरब डॉलर्स की नई रक्षा सहायता का यूक्रेन ने स्वागत किया है।अमरीका ने हमारे देश को ‘पॉवर फूल पैकेज’ मुहैया कराया हैं, ऐसा बयान यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदोमीर झेलेन्स्की ने किया है। इसी बीच अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया ने घोषित किया ३६ घंटों का युद्ध विराम यानी अपनी फौज को ‘ऑक्सिजन’ प्राप्त होने के लिए की हुई कोशिश है, ऐसी आलोचना की।

युद्ध विराम

७ जनवरी को रशिया के ‘ऑर्थोडॉक्स ख्रिस्तधर्मी’ ख्रिसमस मनाते हैं। इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ३६ घंटे के इस युद्ध विराम का ऐलान किया था। लेकिन, यूक्रेन और पश्चिमी देश यह युद्ध विराम यानी रशिया की रणनीति का हिस्सा होने का आरोप लगा रहे हैं। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रशिया ने २५ दिसंबर और नए साल के शुरू में यूक्रेन के अस्पताल, चर्च और बाल गृहों पर हमले किए थे, यह आरोप लगाया। ऐसी स्थिति में रशिया त्योहारों के लिए युद्ध विराम नहीं करेगी, इसके पीछे अपनी सेना को ऑक्सीजन देने की कोशिश होगी, ऐसी आशंका अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त की है।

अमरीका ने यूक्रेन एवं रशिया के हमलों का दाह महसूस करने वाले देशों के लिए करीबन ३.७५ अरब डॉलर्स सैन्य सहायता घोषित की है। यह सहायता यूक्रेन की सेना को नया बल प्रदान करेगी, यह सबसे पॉवरफूल पैकेज हैं, यह दावा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया है। यूक्रेन की सेना को टैंक तबाह करनेवाले बख्तरबंद वाहन, सटिक हमला करनेवाले तोप और तोंप के बारूद की बड़ी आवश्यकता थी। साथ ही नए रॉकेटस्‌‍ और ड्रोन्स की भी कमी यूक्रेनी सेना महसूस कर रही हैं। यह सब कुछ यूक्रेन की सेना को पहली बार प्राप्त हो रहा हैं, यह कहकर झेलेन्स्की ने यह भी कहा कि, इससे युद्ध का पलड़ा घुमेगा।

साथ ही रशिया ने घोषित किया युद्ध विराम धकोसला हैं यह कहकर यूक्रेनी सेना ने इसका पालन करने से स्पष्ट इन्कार किया। लुहान्स्क, डोनेत्स्क और झैपोरिझिया में यूक्रेनी सेना ने हमले करके इस युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, ऐसा बयान रशिया के रक्षा मंत्रालय ने किया है। यूक्रेन की सेना ने भी इसकी पुष्टि की हैं। ऐसे में बाखमत में रशिया के निजी सैन्य गुट वैग्नर ग्रूप ने हमारे सैनिकों को घेर रखा हैं, यह जानकारी भी यूक्रेन की सेना ने साझा की। रशिया के क्रिमिया स्थित सेवास्टोपोल शहर पर मंड़रा रहा यूक्रेन का ड्रोन मार गिराया गया है, यह जानकारी इस शहर के गवर्नर रझवोझायेव ने साझा की। इस वजह से यूक्रेन की सेना रशिया में घुसकर हमले करने की तैयारी में होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

रशिया ने हमला करने के बाद हम सिर्फ हमारी भूमि की रक्षा करेंगे, रशिया के क्षेत्र में हमले नहीं करेंगे, यह ऐलान यूक्रेन ने किया था। इसी शर्त पर यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति हो रही हैं और रशियन भूमि पर हमला करने में काबिल हथियार अमरीका ने प्रदान नहीं किए हैं, ऐसी गवाही अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने भी दी थी। लेकिन, अब अमरीका यूक्रेन को प्रदान कर रहे हथियार और रक्षा सामान रशिया पर ही अधिक तीव्रता से हमले करने के लिए पर्याप्त होने की बात दिखने लगी हैं।

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info