अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन रशिया भेंट पर

अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन रशिया भेंट पर

वॉशिंग्टन/मॉस्को – अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन शनिवार को रशिया की भेंट पर दाखिल हुए| अमरिका रशिया के साथ हुए परमाणु हथियार समझौते से पिछे हटने की तैय्यारी कर रहा है| उसी समय हो रहें इस भेट पर सारे दुनिया की नजरे टिकी हुई है| बोल्टन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन तथा विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव से बातचीत करेंगे| भेंट के बीच उत्तर कोरिया पर डाले प्रतिबंध और अन्य मसलों पर भी बातचीत होगी, ऐसे संकेत सूत्रों ने दिए है|

२४ घंटे पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने, रशिया पर परमाणु हमला हुआ तो पूरे दुनिया का विनाश होगा, ऐसा धमकाया था| उस से पहले रशिया और अमरिका के बीच परमाणू हथियारों में घट करने के समझौते पर विवाद छिडने की बात सामने आयी थी| अमरिका ने आरोप किया था कि, रशिया नये कम पल्ले के परमाणू हत्यार विकसित कर रहा है| इसे अमरिका कडा और आक्रामक जवाब देगी, ऐसी फटकार अमरिका द्वारा लगायी गयी थी| उसके बाद रशिया द्वारा, अमरिका समझौते के लिए उत्सुक नही है और रुकावटे डाल रही है, ऐसा इल्जाम लगाया गया था|

बोल्टन ने अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के पास अमरिका और रशिया के बीच का परमाणू हथियार समझौता खारिज करने के लिए डटकर भूमिका ली है| यही भूमिका बोल्टन रशिया के सामने पेश करेंगे ऐसा दावा सूत्रों द्वारा किया जा रहा है|

पिछल साल भर में अमरिका और रशिया के बीच के संबंध काफी तनावपूर्ण होते नजर आ रहे है| यूक्रेन का झगडा, अमरिकी चुनावों में कथित हस्तक्षेप और सीरिया के अस्साद हुकूमत को समर्थन जैसे मसलों पर अमरिका और रशिया में विवाद शुरु है| उस में अब परमाणू हथियारों के समझौते का समावेश हुआ है| दोनों देशों ने इस मसले पर लिए आक्रामक भूमिका की वजह से संघर्ष और भी भडकने का डर जताया जा रहा है|

परमाणू हथियारों के मसले के साथ ही सुरक्षा सलाहकार बोल्टन उत्तर कोरिया के बारे में अमरिका की भूमिका रशिया के सामने पेश करेंगे| रशिया और चीन उत्तर कोरिया पर डाले प्रतिबंध उठाने की मॉंग कर रहे है| पर अमरिका ने प्रतिबंद?कायम रखने की भूमिका ली है| रशिया के माध्यमों द्वारा बोल्टन की रशिया भेंट अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के बीच संभाव्य भेट की पूर्वतैय्यारी है, ऐसा दावा किया गया है|

इसी बीच, सिंगापूर में अमरिका के रक्षामंत्री जेम्स मॅटिस ने रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू की भेट लेने की बात सामने आयी है| रक्षामंत्री मॅटिस ने पहली बार रशियन रक्षामंत्री की भेंट ली है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info