ईरान परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा नहीं है

- अमरिकी गुप्तचर विभाग की चौंकाने वाली रपट

वॉशिंग्टन – ईरान ने वर्ष वर्ष २०१५ के परमाणु समझौते का उल्लंघन करके निर्धारित मात्रा से अधिक संवर्धित युरेनियम और सेंट्रिफ्यूजेस का भंड़ार करने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग साझा की थी। ईरान के परमाणु प्रकल्प में मौजूद संवर्धित यूरेनियम का भंड़ार एवं वहां बरामद हुए यूरेनियम के नमूने का दाखिला परमाणु ऊर्जा आयोग ने दिया था। इस वजह से ईरान कम से कम एक परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा होने का इशारा आयोग के विश्लेषकों ने दिया था। लेकिन, ईरान ने अपने परमाणु क्षमता बढ़ाई होने के बावजूद यह देश परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा नहीं है, ऐसी चौंकाने वाला दावा अमरिकी गुप्तचर विभाग ने अपनी नई रपट मे किया है। अमरीका के इस दावे की यह जानकारी इस्रायल की बेचैनी का कारण बन सकती है।

परमाणु बम

‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजन्स’ (ओडीएनआई) विभाग ने अमरीका की सुरक्षा को होने वाले खतरों की एक रपट जारी की। इसमें वर्ष २०१५ के समझौते के बाद ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम में किए बदलावों का ज़िक्र किया गया है। वर्ष २०२० में अमरीका परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद ईरान ने अपने परमाणु प्रकल्प में गतिविधियां गतिमान करने का बयान इस रपट में किया गया है।

परमाणु बम

इसके बावजूद ईरान की आक्रामक परमाणु गतिविधियां और परमाणु प्रकल्प में हुए बदलाव चिंताजनक ना होने का दावा ‘ओडीएनआई’ ने अपनी रपट में किया है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा नहीं हैं, ऐसा इस दो पन्ने की रपट में कहा गया है। परमाणु परीक्षण के लिए ज़रूरी सामान भी ईरान ने प्राप्त नहीं किया है, यह भी इस रपट में कहा गया है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरिकी गुप्तचर विभाग ने जारी की हुई यह रपट चौंका रही है। ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए बायडेन प्रशासन यह कदम उठाता दिख रहा है। लेकिन, अमरीका की इस भूमिका पर इस्रायल की तीव्र प्रतिक्रिया सामने आ सकती है। ईरान का कोई भी परमाणु समझौता ईरान पर इस्रायल की कार्रवाई होने से रोक नहीं सकता, ऐसी चेतावनी इस्रायल ने पहले ही दी थी। साथ ही ईरान के सैन्य अड्डों पर हमला करने की तैयारी भी पुरी हुई है, यह ऐलान इस्रायल ने पहले ही किया था।

हिंदी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info