मेक्सिको में छह महीनों में १७ हजार लोगों की हत्या – रोजाना औसतन ९४ लोगों की हत्या

मेक्सिको में छह महीनों में १७ हजार लोगों की हत्या – रोजाना औसतन ९४ लोगों की हत्या

मेक्सिको सिटी, दि. ६ (वृत्तसंस्था) – अमरिका के साथ शरणार्थियों के मुद्दे पर बने तनाव की पृष्ठभूमि पर मेक्सिको में पीछले छह महीनों में करीबन १७ हजार लोगों की हत्या होने की चौकानेवाली जानकारी सामने आ रही है| जून महीने में तीन हजार से भी अधिक लोगों की हत्या करवाई गई है| मेक्सिको के इतिहास में एक महीने में इतनी बडी संख्या में हत्या होने की यह पहली घटना है| मेक्सिको में बढ रहे अपराधों की संख्या की वजह से अमरिका-मेक्सिको सीमा सुरक्षा और शरणार्थियों की घुसपैठ का मुद्दा फिर से गरमा ने की संभावना है|

‘मेक्सिको न्यूज डेली’ इस समाचार पत्र ने देश की अंतर्गत सुरक्षा विभाग के हवाले से देश में हो रही हत्याओं की संख्या सामने लाई है| मेक्सिको के नए राष्ट्राध्यक्ष आंद्रेस लोपेझ ओब्राडोर ने दिसंबर महीने में अपना पद संभालने के बाद सुरक्षा के मुद्दे पर सुधार करने का भरोसा दिलाया था| लेकिन, उसके बाद के छह महीनों में ही देश की अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था टूट चुकी है| मेक्सिको के ‘गुआनजुआतो’ और ‘मेक्सिको सिटी’ में हत्याओं का प्रमाण सबसे अधिक होने से ओब्राडोर ने किए निर्णय पर सवाल खडे हुए है|

पीछले वर्ष मेक्सिको में ३३ हजार से भी अधिक लोगों की हत्या होने की जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने दी थी| यह आंकडे पीछले दो दशकों में सबसे अधिक होने की बात कही जा रही थी| लेकिन, इस वर्ष पहले छह महीनों में ही पीछले वर्ष के छह महीनों में हुई हत्याओं से भी अधिक हत्या हुई है| साथ ही वर्तमान वर्ष भी हत्याओं के मामले में नया विक्रम स्थापित करनेवाला साबित होगा, यह डर विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे है|

मेक्सिको में नशेली पदार्थों का व्यापार करनेवाली गुनाहगारों की टोलियों का काफी वर्चस्व है और ईंधन की चोरी यह भी संगठीत अपराध का बडा हिस्सा है| नशेली पदार्थ का व्यापार कर रही टोलियां ‘कार्टेल’ के तौर पर पहचानी जाती है| इस वर्ष हुए नरसंहार में इन्हीं कार्टेल्स में से ‘जैलिक्सो न्यू जनरेशन’ और ‘सान्ता रोज दे लिमा’ इन दो कार्टेस्ल में जारी संघर्ष कारण होने की जानकारी स्थानिय यंत्रणाओं ने दी है| इन कार्टेल्स को रोकने के लिए सेना की तैनाती करने के बावजूद विशेष बदलाव नही हो सका है, यही बात हत्याओं की बढती संख्या ने दिखाई है|

पीछले वर्ष अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आक्रामक भूमिका स्वीकार करके मेक्सिको से पहुंच रहे शरणार्थियों को रोकने का इशारा दिया था| इसके लिए मेक्सिको पर दबाव बनाने के लिए ट्रम्प ने अपनाई नीति फिलहाल सफल हुई है| इसी बीच मेक्सिको ने अमरिका में घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों को रोकने के लिए स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है| लेकिन, यह करते समय देश की अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तहस नहस हुई है, यही बात देश में बडी तादाद में हुई हत्याओं की संख्या ने दिखाई है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info