तुर्की चलन लिरा की भारी गिरावट के कारन युरोपीय महासंघ पर मंदी का खतरा – अर्थतज्ज्ञों की चेतावनी

तुर्की चलन लिरा की भारी गिरावट के कारन युरोपीय महासंघ पर मंदी का खतरा – अर्थतज्ज्ञों की चेतावनी

अंकारा/ब्रुसेल्स – तुर्की के चलन लिरा में केवल २४ घंटे में २० प्रतिशत तक हुई गिरावट युरोपीय महासंघ की अर्थव्यवस्था के सामने नया संकट खड़ा करेगी, ऐसे संकेत मिल रहे है। युरोपीय बैंको के कुल मिलाके १०० अरब युरो से ज्यादा कर्ज तुर्कीने अदा नहीं किये है। यदि इसका भुगतान नहीं हुआ तो युरोप के बैंकिग क्षेत्र को बड़ा झटका लग सकता है। यह झटका युरोप के नये आर्थिक मंदी की आहट होगी, ऐसा दावा अर्थतज्ज्ञोंने किया है। इसी दौरान लिरा की गिरावट मतलब तुर्की के शत्रूओं ने आर्थिक युद्ध में डागी मिसाईल्स है ऐसा राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने कहा है।

तुर्की चलन लिरा, गिरावट, रेसेप एर्दोगन, अमरीकी डॉलर, संघर्ष, ww3, तुर्की, स्पेनशुक्रवार को तुर्की के चलन लिरा में कुल २० प्रतिशत से भारी गिरावट होने की बात सामने आयी है। लिरा का मूल्य अमरीकी डॉलर के पीछे ७ लिरा तक गिर गया था। पिछले साल भर में तुर्की लिरा का मूल्य अमरीकी डॉलर की तुलना में करीब ५० प्रतिशत तक गिरने की बात सामने आयी है। आनेवाले समय में यह गिरावट शुरू रहेगी, ऐसे संकेत भी मिल रहे है। शुक्रवार के दिन हुई गिरावट अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने तुर्की पर डाले आयात कर का नतीजा था, ऐसा कहा जाता है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तुर्की के साथ संबंध अच्छे नहीं है, ऐसा कबुलनामा देकर ऍल्युमिनिअम और पोलाद पर कर लगाने का ऐलान किया था। इसके तहत, तुर्की से आयात होनेवाले ऍल्युमिनिअम पर कर कुल २० प्रतिशत तक कर बढ़ाया गया है। उसी समय पोलाद के आयात पर कर ५० प्रतिशत तक ले जाने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने अपने ट्विट में तुर्की की मुद्रा लिरा मजबूत अमरीकी डॉलर के खिलाफ तेजी से गिर रहा हैै, ऐसा ताना भी मारा था।

तुर्की चलन लिरा, गिरावट, रेसेप एर्दोगन, अमरीकी डॉलर, संघर्ष, ww3, तुर्की, स्पेनतुर्की के चलन में हो रही भारी मात्रा में गिरावट अमरीका के साथ तीव्र संघर्ष का नतीजा है ऐसी बात सामने आ रही है। लेकिन तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन बारबार देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है ऐसा दावा कर रहे है। अमरीका द्वारा लगाये जानेवाले कर और निर्बंध यह आर्थिक युद्ध का भाग है। तुर्की का चलन कमजोर करने की साजिश रची गई है, ऐसा एर्दोगन ने कहा है। इस से तुर्की के उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर असर नही पडेगा, ऐसा एर्दोगन ने साफ किया।

लेकिन एर्दोगन कुछ भी दावे कर रहे होगे, लिरा की गिरावट का फटका युरोप को मिल रहा है, ऐसे संकेत दिखाई दे रहे है। युरोप में स्पेन, इटली और फ्रान्स के बैंकोने तुर्की के उद्योग को करीब १०८ अरब से ज्यादा युरो का कर्ज दिया है। इस कर्ज का भुगतान समय में नहीं हुआ तो, महासंघ के बैंकिग क्षेत्र को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके आसार युरोप के बाजार में दिख सकते है और इससे युरोप को आर्थिक मंदी का झटका लग सकता है, ऐसी चेतावनी नील विल्सन इस विशेषज्ञ ने दी है।

अमरीका के भूतपूर्व राजनीतिक अधिकारी बॉब हॉरमॅटस ने भी तुर्की के चलन का संकट युरोप के बैंकिंग क्षेत्र को धक्का देनेवाला होगा, ऐसे संकेत दिये है। तुर्की की अर्थव्यवस्था में युरोपीय बैंक का बड़ा निवेश है, इस बात पर भी अमरीकी?अधिकारी ने ध्यान खींचा है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info