व्हेनजुएला में अमरिका की निर्णायक कार्रवाई शुरू – दूतावास के सभी कर्मचारीयों को देश वापिस बुलाया

व्हेनजुएला में अमरिका की निर्णायक कार्रवाई शुरू – दूतावास के सभी कर्मचारीयों को देश वापिस बुलाया

कैराकस / वॉशिंगटन – व्हेनेजुएला के निकोलस मदुरो पर सत्ता छोडने के लिए लगातार दबाव बना रहे अमरिका ने अब निर्णायक गतिविधियों की शुरूआत की है| सोमवार के दिन अमरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इन्होंने एक ट्विट के जरिए अगले कुछ दिनों में व्हेनेजुएला के अमरिकी दूतावास के सभी कर्मचारी देश वापिस आएंगे, यह ऐलान किया है| साथ ही रशिया और क्युबा लगातार व्हेनेजुएला में मदुरो इनकी हुकूमत कायम रखने के लिए कोशिश कर रहे है, यह आरोप भी उन्होंने किया|

व्हेनेजुएला में मदुरो इनकी हुकूमत पर बना दबाव हर दिन बढ रहा है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर प्राप्त समर्थन भी कम हो रहा है| रशिया, चीन, क्युबा जैसे गिनेचुने देशों के अलावा अधिकांश देशों ने मदुरो के साथ बने संबंध खतम किए है| इस वजह से व्हेनेजुएला में बनी स्थिति और भी खराब हो रही है और देश में अनाज, दवांई, बिजली जैसे जरूरतों की बडी किल्लत निर्माण हुई है| लेकिन, मदुरो लष्करी बल पर अपनी हुकूमत बरकरार रखने की कोशिश कर रहे है, यह स्थिति स्पष्ट हो रही है और उन्हें विरोध कर रहे ‘जुआन गैदो’ इन्होंने निर्णायक संघर्ष शुरू करने की चेतावनी दी है|

उसी समय अमरिका ने व्हेनेजुएला में लष्करी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू की है, यह वृत्त लगातार सामने आ रहा है| अमरिका ने व्हेनेजुएला के पडोसी ब्राजिल, कोलंबिया, प्युर्टो रिको जैसे देशों में सेना उतारने के दावे आगे आ रहे है| अमरिकी ड्रोन्स और गश्ती विमान व्हेनेजुएला के समुद्री क्षेत्र में देखे जाने की बात भी बताई जा रही है| इस वजह से अगले कुछ दिनों में अमरिका लष्करी कार्रवाई कर सकती है, ऐसा समजा जा रहा है|

सोमवार के दिन अमरिकी विदेश विभाग ने व्हेनेजुएला में बना दूतावा पूरी तरह से खाली करने को लेकर दिए आदेश इसी का हिस्सा दिख रहा है| इसके पहले जनवरी महीने में अमरिका ने मदुरो इन्होंने दिया हुआ ‘अल्टिमेटम’ ठुकराकर दूतावास शुरू रखने का निर्णय किया था| लेकिन अब विदेश मंत्री पोम्पिओ इन्होंने व्हेनेजुएला में बना दूतावास अमरिका की नीति पर दबाव बनने का कारण बन रहा है और सभी कर्मचारियों को देश वापिस लौटने को कहा गया है|

उसी समय अमरिकी कोषागार विभाग ने रशिया और व्हेनेजुएला की साझेदारी से रशिया में शुरू बैंक पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है| इस बैंक में व्हेनेजुएला के ईंधन व्यापार से जुडे कारोबार हो रहा है, यह कहा जा रहा है| इस वजह से इस बैंक पर प्रतिबंध लगाकर मदुरो इनकी आर्थिक बाजू निर्बल करने के लिए अमरिका ने यह कदम उठाया होने का दिख रहा है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info