साउथ चाइना सी’ में ऑस्ट्रेलियन पायलट पर चीन ने किया लेजर हमला – ऑस्ट्रेलियन युद्धपोत पर सफर कर रहे अभ्यासक का आरोप

साउथ चाइना सी’ में ऑस्ट्रेलियन पायलट पर चीन ने किया लेजर हमला – ऑस्ट्रेलियन युद्धपोत पर सफर कर रहे अभ्यासक का आरोप

डार्विन – ‘साउथ चाइना सी’ में सफर कर रहे ऑस्ट्रेलियन हेलिकॉप्टर पर चीन ने लेजर हमला किया। ऑस्ट्रेलियन पायलट के साथ चीन ने इस समुद्री क्षेत्र में मछली पकड रहे आग्नेय एशियाई देशों के मछवारों की नौकाओं पर लेजर हमला होने का आरोप हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की ‘एचएमएएस कॅनबेरा’ इस ‘एम्फिबियस युद्धपोत’ पर सफर कर रहे अभ्यासक ने यह आरोप किया है। पिछले वर्ष चीन ने ‘ईस्ट चाइना सी’ और अफ्रीका के जिबौती में बने लष्करी अड्डे के निकट अमरिका के विमानों के विरोध में ‘लेजर’ का इस्तेमाल किया था।

चीन ने अंतरराष्ट्रीय नियमों की परवाह किए बिना अपने प्रतिस्पर्धियों पर अतिप्रगत हथियारों का प्रयोग करना शुरू किया है। ‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र में सफर कर रहे ऑस्ट्रेलियन हेलिकॉप्टर एवं मछवारों की नौकाओं पर ‘लेजर’ से हमलें किए गए। यह हमलें चीन की आक्रामकता के उदाहरण होने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे है। एशियाई देशों के साथ सहयोग बढाने के लिए ‘इंडो-पैसिफिक एडिवर २०१९’ इस समुद्री मुहीम के तहेत ऑस्ट्रेलियन नौसेना की युद्धपोत पिछले तीन महीनों से विशेष सफर कर रही थी।

इन तीन महीनों में ऑस्ट्रेलियन नौसेना की चार युद्धपोत, विमान और करीबन १,२०० नौसैनिकों ने सात एशियाई देशों की यात्रा की। इनमें ‘एचएमएएस कॅनबेरा’ इस ‘एम्फिबियस युद्धपोत’ का भी समावेश था। ऑस्ट्रेलियन युद्धपोत कुछ दिन पहले वियतनाम के रास्ते सिंगापूर जा रही थी, तभी ‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र में चीन ने यह कार्रवाई की।

ऑस्ट्रेलियन नौसेना के ‘एअर कमोडर रिचर्ड ओवेन’ इन्होंने ऑस्ट्रेलियन वृत्तवाहिनी को दी मुलाकात में चीन के विध्वंसकों ने अपनी युद्धपोत का खतरनाक तरीके से पीछा करने की जानकारी दी। इस मामले में ऑस्ट्रेलियन रक्षा मंत्रालय को सुचित करने की जानकारी भी कमोडोर ओवेन ने दी। लेकिन, ऑस्ट्रेलियन युद्धपोत के साथ सफर कर रहे अभ्यास युआन ग्रॅहम इन्होंने अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था के साथ बातचीत के दौरान चीन ने किए लेजर हमले की भी जानकारी दी।

चीन के विध्वंसकों ने ऑस्ट्रेलियन युद्धपोत का खतरनाक तरीके से पीछा करने के बाद ‘कॅनबेरा’ पर तैनात हेलिकॉप्टर ने उडान भरी और अपनी चारों युद्धपोतों का साथ दिया था। लेकिन, इस दौरान चीन ने हेलिकॉप्टर के पायलट पर ‘लेजर’ हमला किया। इस लेजर हमलें से बडी दुर्घटना होने से पहले ही संबंधित पायलट ने अपना हेलिकॉप्टर कॅनबेरा पर उतारा। इस घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ। लेकिन, यह घटना ‘साउथ चाइना सी’ में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात की आजादी के लिए खतरा बनानेवाली है, यह आलोचना ग्रॅहम ने की है।

पिछले वर्ष ‘ईस्ट चाइना सी’ के क्षेत्र में गश्त कर रहे अमरिकी विमानों पर चीन ने ‘लेजर’ से निशाना बनाया?था। वही, उत्तरी अफ्रीका के जिबौती के लष्करी अड्डे पर लौट रहे अमरिकी लडाकू विमान पर नजदिक होनेवाले चीन के लष्करी अड्डे से ‘लेजर’ हमलें किए गए थे। इन हमलों में अमरिकी पायलट बडा नुकसान होने से बच गया था, यह कहकर अमरिका ने चीन पर कडी आलोचना की थी।

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हेलिकॉप्टर पर चीन ने किया यह हमला इस क्षेत्र में गतिमान घटना की श्रृंखला शुरू करनेवाला हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में स्कॉट मॉरिसन दुबारा सरकार बना रहे है और उनकी चीन विरोधी नीति की वजह से दोनों देशों के संबंध काफी खराब होंगे, यह चिंता चीन ने व्यक्त की थी।

English       मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info