यूरोप यानी मुस्लिम ब्रदरहूड का आधार – भूतपूर्व सदस्य का बयान

यूरोप यानी मुस्लिम ब्रदरहूड का आधार – भूतपूर्व सदस्य का बयान

कैरो – ‘रशिया, मध्य एशियाई और अरब देशों ने आतंकी करार दिए हुए ‘मुस्लिम ब्रदरहूड’ का कारोबार यूरोप से चलाया जा रहा है| यूरोप यानी इस संगठन की रीड की हड्डी है और यूरोपिय देशों से ही ब्रदरहूड की गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होती है’, यह चौकानेवाली जानकारी ब्रदरहूड से बाहर निकले एक सदस्य ने उजागर की है| इसी बीच एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने यह सनसनीखेज दावा किया है| यूरोप से ही ‘आईएस’, ‘अल कायदा’ समेत अन्य आतंकी संगठनों को जरूरी पैसों की आपुर्ति होती है, यह दावा इस कार्यकर्ता ने किया है|

संयुक्त अरब अमीराती की नागरिकता रखनेवाले ‘अब्दुल रहमान अल सुवैदी ने अरब-खाडी एवं यूरोप, आग्नेय एशियाई देशों में फैले ‘मुस्लिम ब्रदरहूड’ संबंधी यहा जानकारी स्पष्ट की है| इससे पहले ३५ वर्षों तक सुवैदी मुस्लिम ब्रदरहूड का आतंकी बनकर काम कर रहा था| वर्ष २०१५ में सुवैदी ने ब्रदरहूड से बाहर निकलने का निर्णय किया| ‘ब्रदरहूड’ के नेताओं ने यूएई में हमलें करके अस्थिरता बनाने की साजिश करने पर सुवैदी ने इस संगठन से खुद को रिहा किया था| ओमान के रास्ते येमन, तुर्की, थायलैंड, मलेशिया के बाद यूएई में लौटें सुवैदी ने सुरक्षा यंत्रणाओं को ‘ब्रदरहूड’ के आतंकीयों की साजिश की जानकारी दी|

कुछ दिन पहले फ्रेंच पत्रिका ‘ली पॉईंट’ को दिए साक्षात्कार में सुवैदी ने ‘ब्रदरहूड’ के आर्थिक स्रोतों की जानकारी दी| ‘‘मुस्लिम ब्रदरहूड’ अरब-खाडी देशों तक सीमित नही है और इस संगठन के जडें यूरोपिय देशों में भी फैली है| ब्रदरहूड के नेता और चरमपंथी समर्थकों ने लंदन समेत अन्य यूरोपिय देशों में बडी संपत्ति बनाई है| यूरोप में ब्रदरहूड के नेता और उनके हस्तक यही इस संगठन की रीड की हड्डी बने है’, ऐसा सुवैदी ने कहा| ऐसे में अरब देशों में से कतार से ब्रदरहूड के नेताओं को पैसों की आपुर्ति होती है, ऐसा सुवैदी का कहना है| इसके अलावा तुर्की और ईरान भी ब्रदरहूड एवं अन्य आतंकी संगठनों की सहायता कर रहे है, यह जानकारी अन्य एक अधिकारी ने इसी दौरान दी है|

खाडी क्षेत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे ‘हयथाम शराबी’ ने भी इजिप्ट के एक समाचार पत्र से बोलते समय यूरोप में बने ब्रदरहूड के केंद्र अहम भूमिका निभा रहे है, यह बात स्पष्ट की| यूरोपिय देशों में पर्यटन और ट्रैव्हल ऑफिसेस बनाकर इनके जरिए एवं सामाजिक कार्य, इस्लामिक सेंटर एवं संगठनों के जरिए ब्रदरहूड के नेता और समर्थक बडी तादाद में पैसा जमा करते है| इसी नेटवर्क की सहायता से यूरोप के चरमपंथीयों की सीरिया, लीबिया, इराक और येमन में आईएस, अल कायदा और अन्य आतंकी संगठनों में भरती होती है, यह जानकारी शराबी ने दी|

इस दौरान, इजिप्ट की सिसी सरकार ने ‘मुस्लिम ब्रदरहूड’ के विरोध में बडी मुहिम शुरू की है और कई बडे नेताओं को गिरफ्तार किया है| इस संगठन से अपने देश को खतरा होने का ऐलान करके इजिप्ट की सरकार ने यह कार्रवाई शुरू की थी|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info