‘ग्लोबलिस्ट’ के दिन गए, अब भविष्य राष्ट्रवादियों का ही होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

‘ग्लोबलिस्ट’ के दिन गए, अब भविष्य राष्ट्रवादियों का ही होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

संयुक्त राष्ट्रसंघ – संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में अपने भाषण के दौरान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ग्लोबलिस्ट’ यानी के जागतिकीकरण का पुरस्कार करनेवालों पर कठोर शब्दों में प्रहार किए| अगले समय में ‘ग्लोबलिस्ट’ को भविष्य नही रहेगा, बल्कि राष्ट्रवादी शक्तियों के लिए ही भविष्य में अपने देश की विशेषता, स्वतंत्रता और सार्वभूमता जतन करनेवालों के लिए ही भविष्य होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने डटकर कहा है| साथ ही अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हमलां करनेवाला ईरान जागतिक शांति के लिए घातक होने का आरोप किया| साथ ही चीन की व्यापारी राजनयिक अपप्रवृत्ती पर भी उन्होंने आलोचना की|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जागतिकीकरण का लाभ आम अमरिकी जनता को प्राप्त नही हो रहे, बल्कि गिनेचुने धनिकों को प्राप्त होने की बात पर उन्होंने ध्यान आकर्षित किया| मंगलवार के दिन संयुक्त राष्ट्रसंघ की ७४ वी आमसभा को संबोधित करते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘ग्लोबलिस्ट’ यानी जागतिकीकरण का पुरस्कार करनेवालों पर डटकर आलोचना की| अगले दौर में ऐसे गुट के नेताओं के लिए भविष्य नही रहेगा, यह स्पष्ट करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उनका समय अब बीत चुका है, यह इशारा दिया| साथ ही अपने देश की विशेषता, स्वतंत्रता की रक्षा करनेवाले एवं लोगों के अधिकारों के लिए लड रहे नेताओं का अगले समय में उत्कर्ष होगा और उन्हें ही भविष्य होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कहा है|

जागतिकीकरण की प्रक्रिया शुरू करनेवाला देश यह अमरिका की पहचान थी| ट्रम्प का अपवाद करें तो अमरिका के सभी राष्ट्राध्यक्षों ने जागतिकीकरण का पुरस्कार किया| लेकिन, इस वजह से सीर्फ कुछ गिनेचुने धनिकों को लात्र हुआ और आम अमरिकी नागरिकों का इससे नुकसान ही हुआ है, यह आलोचना डोनाल्ड ट्रम्प ने की| इससे हम सत्ता संभालते ही ‘अमरिका फर्स्ट’ यही निती कायम रखेंगे, यह ऐलान ट्रम्प ने किया था| इसके अनुसार राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने आक्रामक निती अपनाने की तादाद बढाई| इससे जागतिकीकरण की प्रकिया को ब्रेक लगने की आलोचना शुरू हुई| फिर भी ट्रम्प की इस निती की वजह से अमरिका में रोजगार और वेतन में भी बढोतरी हुई|

इस कारण राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प दुनिया भर के राष्ट्रवादी नेताओं के प्रति झुकाव दिखाकर उनके साथ सहयोग बढाते दिखाई दे रहे है| आम सभा में अपने भाषण में भी ट्रम्प ने राष्ट्रवाद का पुरस्कार किया है और ‘ग्लोबलिस्ट’ के दिन खतम होने के निकट होने का ऐलान भी किया| इसी बीच अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने अपने ३७ मिनिटों के भाषण में ईरान को लक्ष्य किया| ईरान खून का प्यासा देश बना है, यह कहकर ट्रम्प ने सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के पीछे ईरान ही होने का गंभीर आरोप किया| अमरिका के साथ ही ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने भी ईरान पर यही आरोप रखा है| इस वजह से ऐसे देश को सहायता प्राप्त हो, वैसे निर्णय कोई भी देश ना करे| अगले समय मे भी ईरान?ऐसे ही अनियंत्रित बर्ताव करता रहा तो इस देश पर लगाए प्रतिबंध अमरिका नही हटाएगी, यह इशारा भी इस दौरान ट्रम्प ने दिया|

ईरान के साथ ही ट्रम्प ने चीन को भी लक्ष्य किया| वर्ष २००१ में जागतिक व्यापार संगठन में शामिल हुए चीन ने आर्थिक सुधार करने का वादा किया था| लेकिन, पिछले दशकों में चीन ने अपना वादा निभाया नही है| चीन अभी भी अवैध व्यापारी निर्णय कर रहा है और चनल का मुल्य जानबूझकर कम रख रहा है, यह आरोप भी ट्रम्प ने किया| इसके अलावा चीन अपने उत्पादकों को बडी मात्रा में आर्थिक सहायता प्रदान करके ‘प्रॉडक्ट डंपिंग’ एवं बुद्धिसंपदा की चोरी करने के प्रकार कर रहा है, ऐसा ट्रम्प ने कहा| चीन पर ऐसी आलोचना कके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के साथ शुरू व्यापारयुद्ध इतने में नही रुकेगा, यही इशारा दिया दिखता है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info