यूरोप की सीमा पर जल्द ही करोंडों शरणार्थी जा टकराएंगे – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन

यूरोप की सीमा पर जल्द ही करोंडों शरणार्थी जा टकराएंगे – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन

अंकारा/अथेन्स – ‘तुर्की ने शरणार्थी एवं विस्थापितों के लिए किया हुआ स्वार्थ का त्याग अब खतम हुआ है| इसके आगे इन शरणार्थियों को तुर्की पनाह नही देगा| पीछले कुछ घंटों में हजारों लागखों शरणार्थी यूरोप की सीमा पर जा पहुंचे है और जल्द ही करोंडो शरणार्थियों के लिए यूरोप तैयार रहें’, यह ऐलान तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने किया है| ग्रीस और हंगेरी ने शरणार्थियों का स्वीकार करने से इन्कार किया है| इसके बाद तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने यह ऐलान करके यूरोपिय देशों को धमकाया है|

 

        

शनिवार के दिन तुर्की ने शरणार्थियों के झुंड यूरोपिय देशों की दिशा में छोड दिए थे| तुर्की की इस हरकत पर यूरोपिय महासंघ ने आलोचना की है और ग्रीस, हंगेरी, मैसेडोनिया, फ्रान्स ने इन नए शरणार्थियों के लिए अपनी सरहदें बंद की है| तभी, कुछ यूरोपिय देश अपने संपर्क में होने का दावा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने किया| ‘तुर्की अब यूरोप के लिए अपनी सीमा बंद करके शरणार्थियों को रोक रखें’, इसके लिए यूरोपिय नेता हमें फोन कर रहे है, यह बात एर्दोगन ने सोमवार के दिन स्पष्ट की|

पर, इन शरणार्थियों से पहले सीरिया की अस्साद हुकूमत की कार्रवाई पर बातचीत होना जरूरी है, यह बात एर्दोगन ने रखी है| ‘इसके लिए जर्मनी की चान्सेलर एंजेला मर्केल एवं बल्गेरिया के प्रधानमंत्री से हम भेंट करेंगे और पांच देशों की बैठक में इस मुद्दे पर बातचीत होगी| पर तबतक, तुर्की यूरोपिय देशों के लिए शरणार्थियों के झुंड छोडना जारी रखेगा और अपनी मांगे स्वीकारी नही गई तो करोडों शरणार्थी यूरोपिय देशों की सीमा पर जा टकराएंगे’, यह धमकी एर्दोगन ने दी है|

एर्दोगन के इस ऐलान से पहले ग्रीस के प्रधानमंत्री कैरिआकोस ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिती की बैठक करके सीमा पर गश्त बढाने का ऐलान किया| साथ ही एक भी शरणार्थी ग्रीस नही पहुंचे, इसका ध्यान रखने की सूचना भी उन्होंने जारी की| अवैध तरिके से अपनी सीमा के निकट या समुद्री सीमा के निकट पहुंचे शरणार्थियों को वापिस भेजा जाएगा, यह इशारा भी ग्रीस के प्रधानमंत्री ने दिया|

ग्रीस के अलावा हंगेरी ने भी शरणार्थियों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है| शरणार्थियों ने पेश की हुई कोई भी अर्जी, यहा शिकायत स्वीकार नही की जाएगी| कोरोना व्हायरस का फैलाव एवं उससे बना खतरा ध्यान में रखकर हंगेरी ने यह निर्णय किया है, यह मुद्दा सुरक्षा यंत्रणाओं ने स्पष्ट किया| इन शरणार्थियों में ईरान नागरिकों का भी समावेश हो सकता है| फिलहाल चीन से बाहर ईरान में कोरोना व्हायरस का फैला काफी तेज हो रहा है और इस कारण यह सावधानी बरती जा रही है, यह बात वरिष्ठ अफसर ने स्पष्ट की है|

English   मराठी

या बातमीबाबत आपले विचार आणि अभिप्राय व्यक्त करण्यासाठी खाली क्लिक करा:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info