इदलिब में तुर्की ने किए हमले में सीरिया के १८४ सैनिक ढेर  – तुर्की के रक्षा मंत्रालय की जानकारी

इदलिब में तुर्की ने किए हमले में सीरिया के १८४ सैनिक ढेर  – तुर्की के रक्षा मंत्रालय की जानकारी

इस्तंबूल/दमास्कस – पीछले २४ घंटों में तुर्की की सेना ने सीरिया के इदलिब में किए हमले में अस्साद हुकूमत के १८४ सैनिक मारे गए है| तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक की है| तभी, रशिया ने किए हवाई हमलों में १५ लोगों की मौत होने का आरोप ब्रिटेन स्थित सीरियन मानव अधिकार संगठन ने किया है| इसी बीच, इदलिब में जारी इस संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने चिंता व्यक्त की है और दोनों गुटों से युद्धविराम करने का निवेदन किया है|

 

पीछले कुछ दिनों से तुर्की की सेना ने इदलिब में सीरियन सेना के विरोध में ‘ऑपरेशन स्प्रिंग शिल्ड’ नाम से लष्करी मुहीम शुरू की है| इदलिब की जनता पर हमले कर रही अस्साद हुकूमत के विरोध में यह कार्रवाई कर रहे है, यह दावा तुर्की कर रहा है| बुधवार के दिन तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार इदलिब में मंगलवार के दिन हुई कार्रवाई में १८४ सीरियन सैनिक मारे गए है| इसके अलावा सीरियन सेना के चार टैंक, दस लष्करी गाडियां भी तहन नहस हुई है|

तुर्की की सेना ने १ मार्च से इस लष्करी मुहीम की शुरूआत की है और सीरियन हुकूमत से संबंधित तीन हजार से भी अधिक ठिकाने एवं सामान तहस नहस किया गया है, यह जानकारी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की है| इन में १५१ टैंग, ४७ होवित्झर तोंप, तीन लडाकू विमान, आठ हेलिकॉप्टर्स, तीन ड्रोन्स, आठ हवाई सुरक्षा यंत्रणा, ५२ से भी अधिक राकेट लौंचर्स, १२ टैंक विरोधी मिसाइल्स और लगभग १०० लष्करी गाडियां नष्ट किया है, यह जानकारी तुर्की का रक्षा मंत्रालय दे रहा है|

इससे पहले भी तुर्की ने इदलिब में जारी संघर्ष में सीरियन सेना का बडा नुकसान होने का दावा किया था| इस दौरान सीरियन मुखपत्र ने तुर्की ने किए दावे?ठुकराए है| इदलिब के संघर्ष में तुर्की और तुर्की से जुडे गुटों का बडा जीवित नुकसान हो रहा है, ऐसी खबरें सीरियन मुखपत्र ने जारी की है| साथ ही तुर्की से संबंधित गुटों के घायल सैनिकों के फोटो भी सीरियन माध्यमों ने प्रसिद्ध किए है| इस वजह से इदलिब में जारी संघर्ष के दौरान हुए नुकसान को लेकर एक रहस्य बना हैै|

पर, सीरिया के संघर्ष में सभी गुटों ने मानव अधिकार का उल्लंघन किया है, यह आरोप संयुक्त राष्ट्रसंघ कर रहा है| अस्साद हुकूमत के साथ ही उनका समर्थक रशिया, ईरान एवं तुर्की से जुडे बागी सीरिया में हो रहे जीवित और आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार होने का आरोप राष्ट्रसंघ ने रखा है| इसके लिए अस्साद हुकूमत समेत सभी गुटों पर युद्ध अपराध का गुनाह दाखिल करने की जरूरत होने की बात राष्ट्रसंघ ने कही है|

इसी बीच, इदलिब में जारी संघर्ष के मामले में तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से गुरूवार के दिन भेंट की| यह भेंट होने से पहले रशिया ने अस्साद हुकूमत से हो रही लष्करी कार्रवाई रोककर इदलिब में युद्धविराम जारी करें, यह निवेदन तुर्की ने किया था| पर, तुर्की ने ही इदलिब के युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, यह आरोप रशिया ने किया था| इस वजह से पुतिन और एर्दोगन की भेट की अहमियत बनी है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info