अफ़गानिस्तान में बने तालिबान के ठिकानों पर अमरीका ने किए हवाई हमलें

अफ़गानिस्तान में बने तालिबान के ठिकानों पर अमरीका ने किए हवाई हमलें The US launches airstrikes on Taliban bases in Afghanistan

काबुल – अमरीका ने अफ़गानिस्तान में बने तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलें किए हैं। तालिबान ने युद्धविराम का ऐलान करने के बाद अमरीका ने तालिबान पर किया यह पहला ही हमला हैं। तालिबान ने अफ़गानिस्तान के सुरक्षा बलों पर हमलें करना जारी रखा, तो तालिबान पर तीव्र हमलें करने की चेतावनी अमरीका ने पहले ही दी थी। यह हवाई हमला करके अमरीका ने अपनी चेतावनी वास्तव में उतारी हुई दिख रही है।

अफगाणिस्तान, तालिबान, अमेरिका

अमरीका ने तालिबान पर हमलें करने की ख़बरें प्राप्त हो रहीं थीं कि तभी तालिबान ने किए हमले में अफ़गान सुरक्षा बल के १५ सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले भी तालिबान ने अफ़गान सैनिकों को लक्ष्य करनेवाले रक्तरंजित हमलें किए थे। इसके बाद पिछले दो दिनों में अमरीका ने अफ़गानिस्तान के कंदहार और फरहा प्रांत में स्थित तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलें किए थे। अमरिकी सेना के प्रवक्ता सनी लेगेट्ट ने सोशल मीडिया के ज़रिये यह जानकारी साझा की है। इससे संबंधित अधिक ब्यौरा अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

२६ मई के दिन ईद को मद्देनज़र रखते हुए तालिबान ने युद्धविराम का ऐलान किया था। लेकिन इसके बाद भी, अफ़गान सुरक्षा बलों पर हमलें होने का तालिबान का सत्र जारी ही था। इसके बाद अमरीका ने तालिबान को चेतावनी दी थी। लेकिन, अमरीका की चेतावनी को अनदेखा करके तालिबान ने अफ़गानिस्तान में हमलें करना शुरू रखा था। इससे गुस्सा हुई अमरीका ने तालिबान को हवाई हमलों के ज़रिये लक्ष्य किया हुआ दिख रहा है।

English     मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info