बायडेन प्रशासन ने दिए सौदी के क्राउन प्रिन्स के विरोध में कार्रवाई करने के संकेत

बायडेन प्रशासन ने दिए सौदी के क्राउन प्रिन्स के विरोध में कार्रवाई करने के संकेत

वॉशिंग्टन – पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के आदेशों से ही होने का आरोप अमरीका के गुप्तचर विभाग ने लगाया है। गुप्तचर विभाग ने इससे संबंधित रपट जारी की है और माध्यमों ने यह खबर उठाई है। अगले दिनों में अमरीका सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान को लक्ष्य करेगी, ऐसे संकेत इसके ज़रिये दिए जा रहे हैं। बायडेन प्रशासन ने इसकी तैयार की है, ऐसी खबरें पहले ही प्रसिद्ध हुईं थी। लेकिन, सौदी की सत्ता पर अपनी पकड़ मज़बूत करने में कामयाब हुए प्रिन्स मोहम्मद को हटाने की बायडेन प्रशासन की कोशिश सफल होगी भी या नहीं, इस सवाल पर अमरिकी विश्‍लेषकों के दायरे में मतभेद होने की बात सामने आ रही है।

२ अक्तुबर, २०१८ के दिन तुर्की के इस्तंबुल में स्थित सौदी अरब के उच्चायुक्तालय में खाशोगी की हत्या की गई थी। अमरीका के अग्रीम अखबार के लिए काम कर रहे खाशोगी की हुई हत्या की बड़ी गूँज पश्‍चिमी जगत में सुनाई दे रही थी। सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने खाशोगी की हत्या करने के आदेश दिए हैं, यह आरोप लगाया गया था। सौदी ने शुरू में यह आरोप ठुकराए थे। अमरीका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सौदी के साथ जारी मित्रता के संबंधों को अधिक अहमियत देकर इस मुद्दे पर कार्रवाई करना टाल दिया था।

सौदी

लेकिन, बायडेन प्रशासन खाशोगी की हत्या का मामला दोबारा उठाएगा, क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की मुश्‍किलों में बढ़ोतरी होगी, ऐसी चर्चा हो रही है। इसके अनुसार बायडेन प्रशासन ने अमरीका के गुप्तचर विभाग की खाशोगी मामले से संबंधित जाँच रपट शुक्रवार के दिन सार्वजनिक की। इसमें यह कहा गया है कि, क्राउन प्रिन्स ने खाशोगी को गिरफ्तार करने या जान से मारने के आदेश दिए थे। वर्ष २०१७ से प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने सौदी की हुकूमत पर अपनी पकड़ मज़बूत की थी, यह दावा किया गया है। इस वजह से उनके आदेशों के बगैर यह कार्रवाई हो ही नहीं सकती, यह दावा भी इसमें किया गया है।

इसी बीच अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के अगले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान अमरीका और सौदी के संबंध तनाव से भरे होंगे, ऐसी कड़ी आशंका सामने आ रही है। इस दौर में ईरान का परमाणु समझौता, सौदी ने येमन में शुरू किया हुआ संघर्ष, लीबिया एवं मानवअधिकारों के मुद्दे पर अमरीका और सौदी के बीच मतभेद निर्माण होंगे। साथ ही सौदी के सामने चुनौतियाँ खड़ी होंगी, यह इशारा अमरिकी विश्‍लेषक ने ईरान के अखबार से की हुई बातचीत के दौरान दिया। बायडेन प्रशासन ने खाशोगी की हत्या के मामले में क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान को लक्ष्य करके यही संकेत दिए हैं।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info