रशिया ने वास्तव में अब तक युक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरु ही नहीं किया है

- राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन का इशारा

युक्रेन के खिलाफ युद्ध

मॉस्को/किव्ह – रशिया ने वास्तव में युक्रेन के खिलाफ युद्ध अब तक शुरु ही नहीं किया है, ऐसा इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने दिया। ’युक्रेन जब तक साबुत है तब तक संघर्ष जारी रखने का दावा पश्चिमी देशों द्वारा किया जा रहा है। यह युक्रेन की जनता की दुखान्त घटना है, पर वर्तमान संघर्ष इसी दिशा में बढ़ता जा रहा है, इन शब्दों में पुतिन ने रशिया-युक्रेन युद्ध दीर्घकाल तक चलने के संकेत दिए। पुतिन अधिक तीव्र संघर्ष के संकेत दे रहे हैं तो युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेंन्स्की ने आगाह किया है कि, युक्रेन हर हाल में अपनी भूमि की रक्षा करेगा।

युक्रेन के खिलाफ युद्ध

कुछ दिनों पूर्व युक्रेन के लुहान्स्क प्रांत पर कब्ज़ा पाने के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने संघर्ष जारी रखने के संकेत दिए थे। गुरुवार की बैठक में पुतिन ने इन संकेतों को बल प्रदान किया हुआ दिख रहा है। रशिया के सत्ताधारी पक्ष की बैठक में धमकाया कि रशिया युक्रेन के खिलाफ लंबे समय तक युद्ध करने के लिए तैयार है। ’युक्रेन व पश्चिमी देश रणभूमि पर रशिया को पराभूत करने की बात कर रहे हैं। वे जितनी चाहें कोशिश कर लें, हम इस बात पर कुछ नहीं बोलेंगे’, यह बात पुतिन ने स्पष्ट की।

युक्रेन के खिलाफ युद्ध

पुतिन दीर्घकालीन संघर्ष की ध्यान आकर्षित कर रहे थे तब युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने भी आक्रामक बयान किए थे। युक्रेन की जनता अपना कोई भूभाग नहीं छोडेंगे, इन शब्दों में ज़ेलेन्स्की ने रशिया को प्रत्युत्तर का इशारा दिया। तब उन्होंने फिर से पश्चिमी देशों से तुरंत और बडे पैमाने पर शस्त्रों की सहायता की मांग भी की। रशियान फौजियों ने लुहान्स्क पर कब्ज़ा करने की बात भी ज़ेलेन्स्की ने मानी। इसके अलावा युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि, अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन युक्रेन आकर रशिया समेत विश्व को संदेश दें।

युक्रेन के खिलाफ युद्ध

तो, रशिया ने बडे पैमाने पर युक्रेन में अपने हमलों की व्यापकता बढाई है। डोनेत्स्क प्रांत के कुल ४० स्थानों पर एकसाथ हमले जारी होने की जानकारी रशिया के संरक्षण दल ने दी। इसमें स्लोव्हिआन्स्क, क्रॅमाटोर्स्क व बाखमत के स्थानों का समावेश है। टैंक्स, तोपों तथा रॉकेट्स की सहायता से जबरदस्त हमले जारी हैं और रशिया द्वारा कुछ गांव जलाए जाने की जानकारी युक्रेन ने दी है।

डोनेत्स्क के अलावा दक्षिण युक्रेन के ओडेसा में भी मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों में ब्रिटेन ने युक्रेन को दिए हुए हार्पून मिसाइलों को लक्ष्य किया गया। तो ओडेसा के पासवाले स्रेक बेट पर युक्रेन ने पाया हुआ कब्ज़ा रशिया के लिए इशारा होने की बात युक्रेन की सेना ने कही।

कुछ ही दिनों पूर्व रशिया ने अमेरिका के ’हायमार्स’ रॉकेट सिस्टम्स भी नष्ट कर दिए गए ऐसा कहा था। इसके अलावा, रशिया ने खार्किव तथा सुमि शहरों पर हमले करने की जानकारी युक्रेन के प्रशासन ने दी।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info