अमरीका के गुप्त सायबर हमलों के खिलाफ रशिया की ‘वॉर्निंग’

अमरीका के गुप्त सायबर हमलों के खिलाफ रशिया की ‘वॉर्निंग’

मास्को/वॉशिंग्टन – अमरीका ने रशिया पर गुप्त सायबर हमले करने पर यह अंतरराष्ट्रीय सायबर अपराधों का खुलेआम हिस्सा साबित होगा, ऐसा इशारा रशिया ने दिया है। अमरीका के सरकारी विभागों पर बीते वर्ष हुए बड़े सायबर हमलों के पीछे रशिया का हाथ होने की बात स्पष्ट हुई थी। रशिया के इस हमले पर प्रत्युत्तर देने की तैयारी अमरिकी प्रशासन ने जुटाई है और रशियन नेटवर्क पर गुप्त सायबर हमले करने के संकेत अमरिकी अधिकारियों ने दिए हैं। अमरिकी अफसरों के बयान पर रशिया की कुछ सरकारी वेबसाईटस्‌ ‘डाऊन’ होने का वृत्त भी प्रसिद्ध हुआ है।

अमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के विरोध में आक्रामक भूमिका अपनाने के संकेत दिए हैं। बीते हफ्ते अमरीका की विदेश नीति का प्लैन घोषित करते समय बायडेन ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रशिया को लेकर अपनाई नरमाई की भूमिका पर आलोचना की थी। लेकिन, हम पहले के राष्ट्राध्यक्ष की तरह रशिया के सामने झुकेंगे नहीं, यह दावा करके रशिया जैसा देश अपनी जनतंत्र को तहस नहस करने की गतिविधियां कर रहा है, ऐसा आरोप अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया था।

इसके बाद बायडेन प्रशासन ने रशिया के खिलाफ एक के बाद एक निर्णय करने का सिलसिला शुरू किया है। रशिया ने क्रिमिया पर किए कब्जे को कभी भी मंजूरी ना देने का बयान करके अमरीका ने युक्रैन को रक्षा सहायता प्रदान करने का ऐलान किया। इसके बाद नैवेल्नी के मामले पर रशिया के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके बाद अब सायबर हमलों के मुद्दे पर रशिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी भी शुरू हुई है।

अमरीका की ‘मायक्रोसॉफ्ट’, ‘फायर आय’ और ‘सोलरविंड्स’ जैसी निजी कंपनियां रशियन सायबर हमलों का लक्ष्य होने की बात बीते वर्ष सामने आयी थी। इन कंपनियों के माध्यम से रशियन हैकर्स ने अमरीका के अहम सरकारी विभागों के नेटवर्क्स पर सायबर हमले किए थे। इसमें रक्षा, ऊर्जा, अर्थ और व्यापार विभाग का समावेश है। अमरीका के न्युक्लिअर नेटवर्क्स को भी इन हमलों ने नुकसान पहुँचाया था, ऐसी सनसनीखेज़ जानकारी सामने आयी थी।

जनवरी में राष्ट्राध्यक्ष पद का भार संभालते ही ज्यो बायडेन ने प्रशासन को प्रत्युत्तर देने की योजना पेश करने के आदेश दिए थे। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन और राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार ऐन न्यूबर्गर पर इसका जिम्मा दिया गया है। रशिया के अहम नेटवर्क्स को लक्ष्य किया जाएगा और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन एवं गुप्तचर यंत्रणा और सेना से संबंधि यंत्रणाओं का इसमें समावेश रहेगा, ऐसे संकेत अमरीका के वरिष्ठ अफसरों ने दिए हैं।

अमरिकी माध्यमों में इससे संबंधित वृत्त प्रसिद्ध होने के बाद रशिया ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने अमरीका की यह कार्रवाई सायबर अपराध का हिस्सा होगा, यह इशारा दिया है। इसे रशिया प्रत्युत्तर देगी, यह संकेत भी उन्होंने दिए हैं, फिर भी इसकी अधिक जानकारी प्रदान करने से वह दूर रहे। रशियन प्रवक्ता अमरीका को ‘वॉर्निंग’ दे रहे थे तभी रशिया की कुछ सरकारी वेबसाईट्स ‘डाऊन’ होने की जानकारी सामने आयी है। इसमें रशियन सरकार के ‘क्रेमलिन’, रशियन प्रधानमंत्री की वेबसाईट एवं रशिया के सूचना एवं प्रसरण मंत्रालय की वेबसाईट का समावेश है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info