११ दिन का इस्रायल के साथ हुआ संघर्ष यानी युद्ध का अभ्यास था – हमास का नेता याह्या सिन्वर

११ दिन का इस्रायल के साथ हुआ संघर्ष यानी युद्ध का अभ्यास था – हमास का नेता याह्या सिन्वर

गाज़ा – इजरायल के साथ हमास ने छेड़ा ११ दिन का संघर्ष यानी युद्ध नहीं था, बल्कि वह तो केवल युद्ध का अभ्यास था, ऐसी चेतावनी हमास का नेता याह्या सिन्वर ने दी। हमास के पास १०० से २०० किलोमीटर की पहुँच होनेवाले सैकड़ों रॉकेट एक ही मिनट में दागने की क्षमता है। इस क्षमता का हम आशीष के मन नहीं किया, ऐसा दावा करके सिन्वर ने हमास के दस हज़ार आत्मघाती हमलावर इस्रायल में सिद्ध होने की धमकी दी।

याह्या सिन्वर, युद्ध का अभ्यास

इस्रायल और गाजा स्थित हमास के बीच संघर्ष बंदी लागू हुई। उसके तुरंत बाद इस्रायल ने मानवतावादी सहायता के लिए गाज़ा की सीमा खुली की। अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से गाज़ा के लिए सहायता आने लगी है। ऐसी परिस्थिति में, हमास और इस्लामिक जिहाद इन आतंकवादी संगठनों ने गाज़ा पट्टी में बड़ी सभा बुलाकर इस्रायल के साथ इस संघर्ष में अपनी विजय होने की घोषणा की। गाज़ा स्थित हमास का प्रमुख याह्या सिन्वर ने बुलाई सभा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।

इस सभा में सिन्वर ने, इस्रायल के साथ आने वाले समय में बड़ा युद्ध भड़केगा, ऐसे स्पष्ट संकेत दिए। ‘संघर्षबंदी लागू होने के कुछ ही घंटे पहले हमास ने इस्रायली शहरों पर ३०० रॉकेट्स के हमले करने की तैयारी की थी। इन में से १५० रॉकेट केवल तेल अविव पर दागे जानेवाले थे। लेकिन इस संघर्ष बंदी के लिए कोशिश करने वाले इजिप्ट और कतार का सम्मान रखने के लिए हमने वे रॉकेट हमले नहीं किए’, ऐसा दावा सिन्वर ने किया। साथ ही, इस्रायल के साथ हालांकि बिनाशर्त संघर्ष बंदी हुई है, फिर भी इसका किसी भी स्वरूप में लिखित समझौता हुआ है। इस कारण किसी भी पल युद्ध भड़क सकता है, ऐसा हमास के प्रमुख ने धमकाया।

याह्या सिन्वर, युद्ध का अभ्यास

इस्रायल के साथ छेड़ा हुआ संघर्ष यानी भविष्य कालीन युद्ध का अभ्यास था, ऐसा बताकर सिन्वर ने, इस्रायल को लक्ष्य करने के लिए हमास के पास सैकड़ों रॉकेट हैं, यह घोषित किया। इस्रायल विरोधी संघर्ष के लिए हमास के पास बड़े पैमाने पर निधि होकर, इस मोरचे पर ईरान ने सबसे बड़ी सहायता की आपूर्ति की होने का दावा सिन्वर ने किया। साथ ही, अरब-इस्लामी देशों से तथा दुनिया भर के अपने समर्थकों ने भी बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की होने की जानकारी सिन्वर ने दी।

इस्रायल के हमले में हमास का कुछ खास नुकसान नहीं होने का दावा हमास के प्रमुख ने किया। गाज़ा पट्टी में हमास ने सुरंगी मार्गों का ५०० किलोमीटर लंबाई का नेटवर्क तैयार किया है। इस्रायल के हवाई हमलों में इसमें से केवल ५ प्रतिशत नेटवर्क ही नष्ट हुआ, ऐसा सिन्वर ने बताया। साथ ही इस्रायल के हमलों में हमास ने केवल ८० सहकर्मी गवाएँ, ऐसा सिन्वर का कहना है । लेकिन अपने हवाई हमलों में हमास के २२५ आतंकी ढेर होने का दावा इस्रायली लष्कर ने किया था।

फिलहाल हालांकि संघर्ष बंदी हुई है, फिर भी किसी भी पल इस्रायल और हमास के बीच संघर्ष भड़क सकता है, यह बात सिन्वर के जहाल और उकसाऊ बयानों से सामने आ रही है। अमरीका के बायडेन प्रशासन ने हालांकि अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके फिलहाल यह संघर्ष बंदी पर आई है। लेकिन हमास के नेता ने, यह संघर्ष बंदी बहुत समय तक नहीं टिकेगी, ऐसा संदेश सारी दुनिया को दिया है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info